समोसा पर दाने ना आने की ट्रिक हलवाई जेसा प्लेन खस्ता समोसा बनाने का तरीका

Samose Par Dane Na Aane Ki Trick अगर आप ढूंढ रहे हो तो ये पोस्ट आपके लिए है क्या आपका समोसा तलते समय भटूरे जैसा फूल जाता है? क्या उस पर बड़े-बड़े गुब्बारे या छोटे-छोटे दाने आ जाते हैं? यह समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है जो घर पर समोसा बनाता है।

मैं पिछले 12 साल से होटल के कीचन में शेफ का काम कर रहा हूँ, और शुरू में मेरे साथ भी यही होता था। समोसा कढ़ाई में डालते ही भटूरे जैसा फूल जाता था, उस पर बड़े-बड़े गुब्बारे आ जाते थे फिर मेरे सीनियर ने मुझे एक बात समझाई कि samose par dane na aane ki trick जो आज तक नहीं भूला। बोले – समोसे में दाना और गुब्बारा मोयन से नहीं, तेरे गूंथने और तलने के तरीके से आता है।

उस दिन के बाद से मेरे समोसे पर आज तक एक भी दाना नहीं आया। आज वही 3 छोटी ट्रिक मैं आपको बता रहा हूँ, जिससे आपका समोसा भी बाजार जैसा एकदम प्लेन और दो दिन तक खस्ता रहेगा।

Quick Overview: समोसा बनाने की समस्याएं और सही तरीके

समस्यागलत तरीकासही तरीका
बड़े गुब्बारे आना1 किलो में 200 ग्राम से ज्यादा तेल या घी 1 किलो में सिर्फ 80-100 ग्राम तेल या घी
छोटे दाने आनानरम आटा + तेज गरम तेलसख्त आटा + हल्का गरम तेल
एकदम प्लेन बनाने का राजसिर्फ मैदामैदा में 50 ग्राम चावल का आटा मिलाएं

तलने का तरीका: हल्के गरम तेल में 12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर तलें।

Samose Par Dane Na Aane Ki Trick Kya Hai?

समोसा पर बुलबुले आने के 2 बड़े कारण

samose par dane na aane ki trick मैंने शुरू के 2 महीने यही 2 गलतियाँ की थी, और मेरे हर समोसे पर गुब्बारे आते थे। आप भी यही कर रहे हैं तो आज से बंद कर दो।

1. पहला कारण – तेल का लालच

ये है samose par dane na aane ki trick का पहला स्टप पहले मै सोचता था कि जितना ज्यादा तेल डालेंगे, समोसा उतना ज्यादा खस्ता बनेगा। यही सबसे बड़ी भूल है भाई। जब आप 1 किलो मैदा में 200-250 ग्राम तेल डाल देते हो तो मैदा अंदर से बिल्कुल कमजोर हो जाती है। जैसे कच्ची दीवार।

अब जब ये कमजोर समोसा गरम तेल में जाता है तो अंदर की हवा को निकलने की जगह मिल जाती है और वो एक बड़ा गुब्बारा बना देती है। खस्ता के लिए 100 ग्राम बहुत है।

2. दूसरा कारण – नरम आटा और तेज आंच

ये है samose par dane na aane ki trick का दूसरा स्टप दूसरी गलती है आटा नरम गूंथना दुकान या होटलों में काम ज्यादा होता है तो कारीगर जल्दी के चक्कर में नरम आटा गूंथ देते हैं। नरम आटे में पानी ज्यादा होता है। अब आप उस समोसे को एकदम तेज गरम तेल में डालोगे तो अंदर का पानी तुरंत भाप बन जाएगा। वही भाप बाहर निकलने के लिए समोसे की चमड़ी को फोड़ देती है और उस पर छोटे-छोटे दाने

वीडियो देखो – नरम आटे से दाने कैसे बनते हैं?इस वीडियो में देखो तेज तेल में समोसा डालते ही दाने कैसे आते हैं, लाइव प्रूफ है।

याद रखो – नरम आटा + तेज तेल = दाने वाला समोसा।

और सख्त मैदा + हल्का गरम तेल = एकदम प्लेन समोसा

1 किलो मैदा से हलवाई जैसे प्लेन समोसे का पक्का नाप

अंदाजे से काम मत करो मैने कभी अंदाजे से काम नहीं किया क्यूंकि होटल या दुकान वाला सारा समान नाप तोल के डालते है नाप जो कि मै आपके साथ शेयर कर रहा हूं इसी से समोसा प्लेन बनता है

सामग्रीमात्रा (1 किलो मैदा के लिए)क्यों जरूरी है
मैदा1 किलोबेस
तेल 80 – 100 ग्राम ग्राम से ज्यादा लोगे तो गुब्बारा आएगा
चावल का आटा50 ग्रामसमोसे को एकदम प्लेन रखने का सीक्रेट
अजवाइन1 छोटा चम्मचस्वाद और पाचन के लिए
नमक1 बड़ा चम्मचस्वाद अनुसार
पानीअंदाज सेआटा एकदम सख्त गूंथना है

नोट: तो दोस्तों मोयन 100 ग्राम से ऊपर बिल्कुल मत जाना, यही सबसे जरूरी बात है।

बिना दाने वाला प्लेन समोसा बनाने की विधि – 3 स्टेप में

स्टेप 1 – आटा गूंथने का तरीका (सख्त आटा)

सबसे पहले मैदा में चावल का आटा, अजवाइन, नमक मिलाओ। अब 80 से 100 ग्राम तेल डालकर हाथ से अच्छे से मसलो।जब तक आपस मे चिपकने न लगे !

अब सबसे जरूरी बात – पानी थोड़ा-थोड़ा डालना और आटा बिल्कुल सख्त गूंथना है। जैसे पूरी से भी ज्यादा सख्त। गूंथने के बाद 20 मिनट के लिए ढक के रख दो। याद रखो, नरम आटे में ही दाने आते हैं।

स्टेप 2 – बेलने का तरीका

आटे की लोई को न तो ज्यादा पतला बेलना, न ज्यादा मोटा। मीडियम रखना। बेलते वक्त सूखा मैदा बिल्कुल मत लगाना, अगर चिपके तो हल्का सा तेल लगा लो।

और हाँ, समोसे को भरने के बाद किनारे पर कांटे से छेद मत करो, इससे भी तेल अंदर जाता है और दाने आते हैं।

स्टेप 3 – तलने का तरीका (सबसे जरूरी)

कढ़ाई में तेल हल्का गरम करना है, तेज बिल्कुल नहीं। कैसे पता चलेगा? तेल में एक छोटा टुकड़ा डालो, वो धीरे-धीरे ऊपर आए तो समझो तेल तैयार है। अब समोसे को डालो और आंच को एकदम धीमी रखो।

12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर तलो। शुरू के 5 मिनट समोसे को हिलाना भी नहीं है। धीमी आंच पर तलने से समोसा एकदम प्लेन और सुनहरा बनेगा, उस पर एक भी दाना नहीं आएगा।

समोसे को कुरकुरा रखने की 2 टिप्स

1 गरम समोसे को कभी मत ढको

ये गलती सब करते हैं। कढ़ाई से निकालते ही भगोने में डाल के ढक देते हैं। इससे अंदर भाप बनती है और समोसा 10 मिनट में नरम हो जाता है। हमेशा जाली या खुली थाली में ठंडा होने दो।

2 दो बार मत तलो

कई लोग सोचते हैं दो बार तलने से ज्यादा कुरकुरा होगा। समोसे में ऐसा नहीं होता। एक ही बार धीमी आंच पर 15 मिनट तलो। यही असली ट्रिक और ये मेरा खुद का अनुभव है।

samose par dane na aane ki trick
Ye hai bina dane wala ekdum khasta halwai jaisa samosa, is trick se dane kabhi nahi aayenge.

निष्कर्ष

देखो भाई फाइनल निचोड़ यही है, समोसे पर दाने और गुब्बारे आना कोई बड़ी बीमारी नहीं है। बस 2 चीज़ सुधार लो मैदा में तेल80 से 100 ग्राम के आसपास डालो ज्यादा मत डालो और आटा सख्त गूंथो। तेल हमेशा धीमा रखो। इतना करते ही आपका समोसा बाजार जैसा एकदम प्लेन और खस्ता बनेगा

FAQ

Q. समोसा फूल क्यों जाता है?

ज्यादा तेल और आटे में हवा भरने से।

Q. समोसा काला क्यों पड़ जाता है?

तेज आंच पर तलने से। हमेशा धीमी आंच पर तलो।

Chef chain singh 🙏

समोसा का इतिहास बहुत पुराना है इसके बारे में आप [Wikipedia par padh sakte hain]

ये भी पढ़ें मसाला पीसने में दिक्कत आ रही है mixer ki blade tej kaise kare इसकी 1 मिनट वाली ट्रिक देखे