नमस्ते, मैं शेफ चैन सिंह हूं

मैं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले का रहने वाला हूँ और पहाड़ों की गोद में पला-बढ़ा हूँ। मेरा जीवन पहाड़ों की सादगी और शुद्धता के बीच बीता है, और यही शुद्धता मैं अपने काम में भी लाता हूँ।

मेरा सफर:

मैं एक प्रोफेशनल कॉन्टिनेंटल शेफ (Continental Chef) हूँ। वर्षों तक किचन की दुनिया में काम करने के बाद, मैंने सीखा कि एक बेहतरीन डिश का राज सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि इस्तेमाल की गई सामग्री की शुद्धता भी है। आज मैं अपनी इसी जानकारी और अनुभव को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।

मैं इस वेबसाइट पर क्या करता हूँ?

1. किचन का ज्ञान: मैं अपनी वेबसाइट पर आसान और असरदार ‘किचन मैनेजमेंट टिप्स‘ और ‘रेसिपीज’ साझा करता हूँ, ताकि आप भी अपने किचन को एक प्रोफेशनल शेफ की तरह मैनेज कर सकें।

2. पहाड़ों की शुद्धता: मुझे यह बताते हुए गर्व है कि मैं सीधे उत्तरकाशी से शुद्ध पहाड़ी दालें (जैसे तोर, गहत, काला भट्ट, राजमा) और गंगोत्री का पावन गंगाजल आप तक पहुँचाता हूँ। ये उत्पाद बिना किसी मिलावट के सीधे आपके घर तक पहुँचते हैं

मेरा विजन:

मेरा सपना है कि आप तक हिमालय की प्राकृतिक और जैविक (Organic) उपज पहुंचे और आप भी मेरी उन किचन टिप्स का लाभ उठा सकें जो मैंने अपने शेफ करियर के दौरान सीखी हैं।

मेरे साथ जुड़ने और मेरे सफर का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद

संपर्क करें:अगर आप हमारे प्रोडक्ट्स मंगवाना चाहते हैं या कोई कुकिंग सलाह चाहते हैं, तो मुझे इस नंबर पर WhatsApp करें:{7505072791}