“”आज मैं आपको Roasted Salsa Recipe बनाना सिखाऊंगा क्आया आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट वाली साल्सा घर पर वैसी क्यों नहीं बनती? राज है टमाटर और मिर्च को भूनने (Roasting) की तकनीक में। यह साल्सा ताजी, चटपटी और स्मोकी है। इसे आप नाचोस, टैकोस या किसी भी इंडियन स्नैक्स के साथ सर्व करें, यह हर चीज का स्वाद 10 गुना बढ़ा देगी।”
- सामग्री (Ingredients)
- बनाने की विधि (Method)
- शेफ की प्रो-टिप्स (Pro-Tips)

Authentic Roasted Mexican Salsa
Ingredients
Method
- Step 1 (Roasting): एक तवे या ग्रिल पर टमाटर, प्याज, लहसुन और मिर्च को तब तक भूनें जब तक कि उन पर हल्के काले निशान (char marks) न आ जाएं। यह स्मोकी स्वाद के लिए सबसे जरूरी स्टेप है।
- Step 2 (Cooling): भुनी हुई सब्जियों को हल्का ठंडा होने दें। टमाटर का छिलका उतारना चाहें तो उतार लें।
- Step 3 (Blending): अब एक ब्लेंडर (मिक्सर) में भुनी हुई सब्जियां, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक और जीरा डालें।
- Step 4 (Pulse): इसे मिक्सी में लगातार न चलाएं, बस 2-3 बार 'पल्स' (Pulse) मोड पर घुमाएं ताकि साल्सा 'चंकी' (थोड़ी दरदरी) रहे। एकदम पेस्ट न बनाएं।
- Step 5 (Serving): इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाए।
Notes
“How to Make the Perfect Roasted Salsa Recipe”
प्रोफेशनल टिप: अगर आपको साल्सा गाढ़ी चाहिए, तो आप केचप डालने के बजाय टमाटरों को थोड़ा ज्यादा देर तक भूनें या फिर उसमें थोड़ा सा गुड़ (जैसा हमने पहले बात की थी) डालें. इससे वह मीठा और गाढ़ापन प्राकृतिक रूप से आ जाएगा, न कि बाजार के केचप से.
हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च सबसे अंत में डालें, जब आपकी साल्सा तैयार हो जाए। ऊपर से थोड़ा कच्चा तेल (Extra Virgin Olive Oil) डालने से इसमें वह चमक (shine) आती है जो रेस्टोरेंट की डिश में दिखती है.
Roasted Salsa Recipe “मेक्सिकन साल्सा क्यों खास है?
स्वाद का सही संतुलन (Perfect Balance): साल्सा में टमाटर की ताजगी, मिर्च का तीखापन, और नींबू की खटास का ऐसा मेल होता है जो किसी भी सादे खाने (जैसे परांठे, सैंडविच या नाचोस) का स्वाद तुरंत बढ़ा देता है।
रोस्टिंग का अनोखा प्रभाव (The Art of Roasting): जब आप सब्जियों को तवे या आंच पर भूनते हैं, तो उनका छिलका हल्का जलता है और सब्जियां अंदर से नरम और ‘स्मोकी’ (धुएँदार) हो जाती हैं। यह ‘स्मोकी’ फ्लेवर साल्सा को बाजार वाली सॉस से कहीं बेहतर और प्रोफेशनल बनाता है।
बहुमुखी उपयोग (Versatility): आप इसे सिर्फ डिप की तरह नहीं, बल्कि दाल-चावल, रोटी चिकन पनीर के साथ चटनी की तरह,ले सकते हैं यह हर तरह के खाने के साथ घुल-मिल जाती है।
Roasted Salsa Recipe टमाटर का चयन कैसा होना चाहिए?
टमाटर की ताजगी (Freshness): हमेशा गहरे लाल और पके हुए टमाटर चुनें, सख्त और गुदेदार बहुत ज्यादा गलने वाले नहीं होने चाहिए, टमाटर थोड़े सख्त होने चाहिए ताकि भूनते समय वे अपनी बनावट (texture) न खोएं और पिलपिले न हों।
“रेस्तरां होटलों में बनने वाली साल्सा: इसमें अक्सर जालपीनो, टोबैस्को या हल्का केचप इस्तेमाल होता है, लेकिन घर पर हम इन्हें अपनी सुविधानुसार बदल सकते हैं। आप साधारण हरी मिर्च
“एक प्रोफेशनल शेफ के तौर पर मैंने दुनिया भर का जायका चखा है, लेकिन पहाड़ों की उन कठिन परिस्थितियों में खाना बनाना मुझे सिखाता है कि सीमित चीजों में भी सबसे बेहतरीन स्वाद कैसे निकाला जाता है—और यही हुनर मैं आज आपको इस रेसिपी में बता रहा हूं
साल्सा को स्टोर करने के लिए
एयरटाइट कंटेनर (Airtight Container): साल्सा को हमेशा कांच के एयरटाइट जार में रखें। प्लास्टिक के डिब्बे में स्टोर करने से कभी-कभी उसका स्वाद बदल जाता है, जबकि कांच का जार स्वाद और ताजगी को लंबे समय तक बरकरार रखता है।
फ्रिज में शेल्फ-लाइफ (Shelf Life): इसे फ्रिज में रखकर आप आराम से 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि इसे फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में रखें, न कि दरवाजे वाली रैक में, ताकि तापमान स्थिर रहे।
Roasted Salsa Recipe (हेल्थ नोट’ (Health Note)
साल्सा किन लोगों के लिए बेहतरीन है?
फिटनेस के शौकीन: जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या लो-कैलोरी डाइट ले रहे हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छा स्नैक है क्योंकि इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता.
पाचन में सुधार चाहने वाले: इसमें कच्ची सब्जियां और फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.
“Roasted Salsa Recipe से जुड़े आपके अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)” —
Q. क्या साल्सा कच्चे टमाटर से भी बन सकता है?
Ans. जी हाँ, बिल्कुल! होटल में कच्चे टमाटर से जो साल्सा बनता है उसे ‘साल्सा क्रूडा’ (Salsa Cruda) कहते हैं। वह भी बहुत ताजगी भरा होता है, लेकिन जब हम उसे ‘रोस्टेड’ (भूनकर) बनाते हैं, तो टमाटर की मिठास और स्मोकी स्वाद उभर कर आता है, जो इस ‘Roasted Salsa Recipe’ की खासियत है।
Q. “साल्सा का स्वाद एकदम रेस्टोरेंट जैसा ‘स्मोकी’ (Smoky) कैसे लाएं?”
Ans. सब्जियों को अच्छी तरह जलाना (Charring): टमाटर, प्याज, लहसुन और मिर्च को तवे या ग्रिल पर तब तक भूनें जब तक कि उनकी ऊपरी त्वचा पर हल्के काले निशान (Marks) न आ जाएं। यही काले निशान साल्सा को असली स्मोकी स्वाद देते हैं।
चारकोल का इस्तेमाल (कोयला विधि): यदि आप सब्जियों को गैस पर सीधे नहीं भून पा रहे हैं, तो साल्सा पीसने के बाद उसे एक कटोरी में निकालें। बीच में एक छोटी स्टील की कटोरी रखें। उसमें एक दहकता हुआ कोयला (Charcoal) रखें और ऊपर से आधा चम्मच घी या बटर डालें। जैसे ही धुआं निकलने लगे, बर्तन को 2 मिनट के लिए ढक दें।
भुने जीरे का जादू: साल्सा में सादे जीरे की जगह हमेशा तवे पर गहरे भूरे रंग का भुना हुआ जीरा पीसकर डालें। यह साल्सा के स्मोकी फ्लेवर को दोगुना कर देता है।
“अगर आपको रेड सास पास्ता पसंद हैं, तो मेरी यह डीसीपी देखें [ red souce pasta recipe]

