Paneer Pasanda Recipe: घर पर होटल जैसा शाही पनीर पसंदा बनाने का 1 सबसे Easy तरीका
Jump to Recipe

Paneer Pasanda Recipe परिचय (Introduction)

दोस्तों पनीर पसंदा एक बहुत ही स्वादिष्ट पनीर की डिस है अगर आप घर पर कुछ बेहद शाही और रेस्टोरेंट जैसा बनाना चाहते हैं, तो यह Paneer Pasanda Recipe आपके लिए ही है। पनीर पसंदा एक ऐसी डिश है जिसके अंदर पनीर के टुकड़ों में कद्दूकस किया हुआ पनीर, ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए काजू, किशमिश (हल्की मिठास के लिए)और बादाम, हरा धनिया और हरी मिर्च, और मसालें भरकर उन्हें एक रिच और क्रीमी ग्रेवी में पकाया जाता है।

इस डिश को जब कुल्चा नान पलाव आदि के साथ परोसा जाता है तो शाही अनुभव होता है तो आइये हम इस सरल पनीर पसंदा रेसिपी बनाना सीखते हैं

Paneer Pasanda Recipe का इतिहास और महत्व

पनीर पसंदा उत्तर भारत खासकर मुगलई खानपान का एक बेहतरीन तोहफा है। ‘पसंदा’ का अर्थ होता है जो पसंद किया जाए। यह डिश शादियों और खास मौकों पर अक्सर बनाई जाती है। [यहाँ क्लिक करें]

Paneer Pasanda Recipe के लिए सही पनीर कैसे चुनें

1. पनीर हमेशा एकदम ताज़ा और सॉफ्ट होना चाहिए

2. पैकेट वाले पनीर की जगह डेयरी का खुला पनीर बेस्ट रहता है

3. पनीर का ब्लॉक लाएं ताकि त्रिकोण या चौकोर टुकड़े काटने में आसानी हो

4..फ्रिज से निकालकर पनीर को तुरंत इस्तेमाल न करें पनीर को 10 मिनट गुनगुने पानी में रखकर ही काटें इससे तलते समय पनीर रबर जैसा कड़ा नहीं होता

Paneer Pasanda Recipe” के साथ क्या सर्व करें

पनीर पसंदा की ग्रेवी का स्वाद काफी शाही, क्रीमी और हल्का मीठा-तीखा होता है। इसलिए इसके साथ सही रोटी या चावल चुनना बहुत जरूरी है।

अगर आप इस डिश का असली मजा लेना चाहते हैं, तो इसे नीचे दी गई चीजों के साथ ही अपने मेहमानों को परोसें।

बटर नान या गार्लिक नान: रेस्टोरेंट जैसा मजा लेने के लिए तंदूरी नान इस सब्जी के साथ सबसे बेस्ट और हिट कॉम्बिनेशन माना जाता है

लच्छा पराठा: घी या बटर की परतों वाला कुरकुरा लच्छा पराठा इस गाढ़ी और क्रीमी ग्रेवी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता है

जीरा राइस या वेज पुलाव: अगर आप चावल के शौकीन हैं, तो सादे चावल की जगह थोड़े खड़े मसाले डालकर बनाया गया जीरा राइस सर्व करें

Paneer Pasanda Recipe में कुछ नए बदलाव

अगर आपके पास कोई सामग्री कम है या आप इसमें कुछ नया ट्विस्ट डालना चाहते हैं, तो आप यह आसान तरीके अपना सकते हैं

1.बिना काजू के ग्रेवी कैसे बनाएं अगर घर में काजू खत्म हो गए हैं, तो आप काजू के पेस्ट की जगह भीगे हुए खसखस या फिर तरबूज के बीजों (मगज) का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी ग्रेवी उतनी ही गाढ़ी और शानदार बनेगी

2.बिना प्याज-लहसुन के आप बिना प्याज-लहसुन का खाना बनाते हैं, तो ग्रेवी में सिर्फ टमाटर, काजू और थोड़ी सी ताजी दही का पेस्ट इस्तेमाल करें। खड़े मसाले और कसूरी मेथी से टेस्ट तब भी लाजवाब आएगा

3. डाइट वर्जन (कम घी-तेल में) अगर आप सेहत का ध्यान रखते हैं, तो पनीर को ज्यादा तेल में फ्राई करने की जगह तवे पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगाकर सेक लें। साथ ही फ्रेश क्रीम की जगह गाढ़ी लो-फैट दही का इस्तेमाल करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल 1: पनीर पसंदा और शाही पनीर में क्या अंतर होता है

जवाब: शाही पनीर में पनीर के सादे टुकड़ों को सीधे ग्रेवी में डाल दिया जाता है। जबकि पनीर पसंदा में पनीर के टुकड़ों के अंदर ड्राई फ्रूट्स भरकर सैंडविच बनाए जाते हैं और फिर फ्राई करके ग्रेवी के ऊपर रखा जाता है

सवाल 2: पनीर पसंदा के सैंडविच फ्राई करते समय टूट क्यों जाते हैं

जवाब: इसकी मुख्य वजह यह है कि कॉर्नफ्लोर का घोल बहुत पतला होता है जिससे स्टफिंग बाहर आ जाती है। पनीर को तवे या कढ़ाई पर डालते ही तुरंत न पलटें, एक तरफ से हल्का सिकने के बाद ही पलटें

सवाल 3: क्या हम इसकी ग्रेवी को पहले से बनाकर स्टोर कर सकते हैं

जवाब: हां बिल्कुल आप इस शाही मखनी ग्रेवी को बनाकर एयर-टाइट डिब्बे में बंद करके 2 से 3 दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। मेहमानों के आने पर इसे गर्म करें और ताजे फ्राइड पनीर के साथ सर्व करें

सवाल 4: ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसा बिल्कुल मखमली कैसे बनाएं

जवाब: होटल जैसी सिल्क जैसी स्मूथ ग्रेवी पाने के लिए एक सीक्रेट टिप अपनाएं। जब आप प्याज-टमाटर और मसालों को पीसकर पका लें, तो ग्रेवी को कढ़ाई में डालने से पहले एक बार बारीक छन्नी से अच्छी तरह छान लें

सवाल 5.पनीर पसंदा और शाही पनीर की ग्रेवी में क्या अंतर होता है

जवाब शाही पनीर की ग्रेवी प्याज, काजू और दही/मलाई से बनती है, जो स्वाद में अधिक मीठी, कम तीखी और हल्के पीले या सफेद रंग की होती है पनीर पसंदा की ग्रेवी मखनी स्टाइल (टमाटर, प्याज और काजू) की होती है, जो स्वाद में हल्की खट्टी-मीठी व मसालेदार और गाढ़ी होती है

पनीर पसंदा किसे खाना चाहिए और किसे नहीं

किसे खानी चाहिए(Who should eat)

बढ़ते बच्चों और युवाओं को: इसमें भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

कमजोरी महसूस करने वालों को: काजू, बादाम और पनीर से भरपूर होने के कारण यह शरीर को तुरंत भरपूर एनर्जी देती है

किसे नहीं खानी चाहिए (Who should avoid)

वजन कम करने वालों को: इसमें भारी मात्रा में मलाई, मक्खन और काजू होते हैं, जो कैलोरी और वजन को तेजी से बढ़ाते हैं

हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल के मरीजों को: सैचुरेटेड फैट ज्यादा होने के कारण यह दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सही नहीं है

पनीर पसंदा में कैलोरी और पोषण (Nutritional Value)

अगर आप पनीर पसंदा की एक सर्विंग (लगभग 1 कटोरी 150-180 ग्राम 2 से 3 पनीर सैंडविच के पीस और साथ में गाढ़ी ग्रेवी आती है) तो आपको नीचे दिया गया पोषण मिलता है

कैलोरी (Calories) लगभग 350-400 kcal (यह एक भारी और शाही डिश है)

प्रोटीन (Protein) 12-14 ग्राम (पनीर की वजह से इसमें अच्छा प्रोटीन होता है)

फैट (Fat) 28-32 ग्राम (मक्खन, मलाई और काजू के कारण फैट की मात्रा ज्यादा होती है)

कार्बोहाइड्रेट (Carbs) 10-12 ग्राम (यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है)

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, यह थी घर पर बिल्कुल आसान तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर पसंदा बनाने की पूरी विधि और कुछ जरूरी सीक्रेट्स

जब आप इसे मेरे बताए गए टिप्स के साथ बनाएंगे, तो कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इसे आपने घर पर बनाया है या किसी बड़े होटल से मंगवाया है

आप इस शानदार रेसिपी को अपने घर पर कब बना रहे हैं मुझे कमेंट करके जरूर बताइएगा

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल न भूलें। धन्यवाद और हैप्पी कुकिंग

क्या आपने हमारी दूसरी रेसिपी [ white grevy recipe] ट्राई की है?”

thanks chef chain singh 🙏

रेसिपी कार्ड देखें”

How to make Paneer Pasanda at home easily | घर पर पनीर पसंदा बनाने का सबसे आसान तरीका

घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही और मखमली पनीर पसंदा। काजू-टमाटर की रिच ग्रेवी और ड्राई फ्रूट्स स्टफिंग के साथ एक परफेक्ट उत्तर भारतीय व्यंजन।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 45 minutes
Servings: 4 People
Course: Main Course
Cuisine: Indian

Ingredients
  

  • [सामग्री Ingredients]
  • 300 ग्राम पनीर चौकोर या त्रिभुज आकार में कटे हुए
  • [स्टफिंग के लिए]
  • 100 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 0.5 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चुटकी नमक
  • [ग्रेवी के लिए]
  • 2 बड़े प्याज उबले और पिसे हुए
  • 3 बड़े टमाटर प्यूरी
  • 12 पीस काजू का पेस्ट
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • [मसाले]
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 0.5 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच शाही पनीर मसाला
  • 0.5 चम्मच कसूरी मेथी
  • [अन्य]
  • 3 चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 2 चम्मच देसी घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक

Equipment

  • Kadhai / Pan
  • Mixer Grinder
  • छन्नी (Strainer)

Method
 

  1. स्टफिंग तैयार करें: एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया पनीर या घर में रखा मावा उबला आलू इनमें जो भी घर में हैं लें अब इसमें बारीक कटे काजू, किशमिश, हरा धनिया, मिल्क पाउडर, गरम मसाला और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें आपकी शाही स्टफिंग तैयार है
  2. पनीर सैंडविच को बिना तोड़े फ्राई करने का सीक्रेट: अब पनीर के जो त्रिकोण या चौकोर (मैे हमेशा चौकोर में काटता हूं) उनके बीच में चाकू से एक पॉकेट (कट) बना लीजिए। ध्यान रहे, टुकड़ा पूरा अलग नहीं होना चाहिए। अब इस पॉकेट के अंदर हमारी तैयार की हुई स्टफिंग को धीरे से भरिए और उंगलियों से हल्का सा दबा दीजिए ताकि मसाला बाहर न निकले। इसके बाद, एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। पनीर सैंडविच को इस घोल में अच्छे से डुबोएं—यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा जिससे आपकी स्टफिंग तेल में बिल्कुल नहीं बिखरेगी। अब कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन्हें दोनों तरफ से एकदम क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें।
  3. रेस्टोरेंट जैसी मखमली शाही ग्रेवी: असली स्वाद ग्रेवी का ही है। कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके इलायची, दालचीनी और लौंग चटकाएं। फिर प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और काजू डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भून लें। अब टमाटर और आधा कप पानी डालकर ढकिए और टमाटर के गलने तक पकाइए। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो मिक्सी में पीसकर एकदम महीन पेस्ट बना लें। यहाँ मेरी एक खास टिप याद रखिएगा: इस पेस्ट को एक बड़ी छन्नी से छान लें, ताकि ग्रेवी एकदम रेशमी और मखमली बने। अब कड़ाही में थोड़ा मक्खन और तेल गरम करें, गैस धीमी करके लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और तुरंत छाना हुआ पेस्ट मिला दें। मसाले को तब तक भूनें जब तक वह तेल न छोड़ने लगे। इसके बाद आधा कप गुनगुना दूध और स्वादानुसार नमक डालें। आखिरी में भुनी हुई कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डालें और ऊपर से घर के दूध की ताज़ी फेंटी हुई मलाई मिलाकर 2 मिनट के लिए पकने दें।
  4. खास टिप: पनीर को ग्रेवी में डालकर कभी न उबालें, वरना वो टूट जाएगा।परोसते समय सर्विंग प्लेट में पहले गरमागरम शाही ग्रेवी फैलाएं।पनीर सैंडविच को बीच से तिरछा काटकर ग्रेवी के ऊपर सजाएं।ऊपर से थोड़ी मलाई और हरा धनिया डालकर नान या परांठे के साथ परोसें।

Notes

महत्वपूर्ण टिप: पनीर पसंदा की स्टफिंग को रिच बनाने के लिए आप मिल्क पाउडर की जगह घर में रखा मावा (खोया) इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर मावा या मिल्क पाउडर दोनों न हो, तो एक उबला और कद्दूकस किया हुआ आलू भी मिला सकते हैं, इससे सैंडविच को बढ़िया बाइंडिंग मिलती है और स्वाद भी अच्छा आता है।