Go Back

How to make Paneer Pasanda at home easily | घर पर पनीर पसंदा बनाने का सबसे आसान तरीका

घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही और मखमली पनीर पसंदा। काजू-टमाटर की रिच ग्रेवी और ड्राई फ्रूट्स स्टफिंग के साथ एक परफेक्ट उत्तर भारतीय व्यंजन।
Prep Time 20 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 45 minutes
Servings: 4 People
Course: Main Course
Cuisine: Indian

Ingredients
  

  • [सामग्री Ingredients]
  • 300 ग्राम पनीर चौकोर या त्रिभुज आकार में कटे हुए
  • [स्टफिंग के लिए]
  • 100 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 0.5 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चुटकी नमक
  • [ग्रेवी के लिए]
  • 2 बड़े प्याज उबले और पिसे हुए
  • 3 बड़े टमाटर प्यूरी
  • 12 पीस काजू का पेस्ट
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • [मसाले]
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 0.5 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच शाही पनीर मसाला
  • 0.5 चम्मच कसूरी मेथी
  • [अन्य]
  • 3 चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 2 चम्मच देसी घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक

Equipment

  • Kadhai / Pan
  • Mixer Grinder
  • छन्नी (Strainer)

Method
 

  1. स्टफिंग तैयार करें: एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया पनीर या घर में रखा मावा उबला आलू इनमें जो भी घर में हैं लें अब इसमें बारीक कटे काजू, किशमिश, हरा धनिया, मिल्क पाउडर, गरम मसाला और एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें आपकी शाही स्टफिंग तैयार है
  2. पनीर सैंडविच को बिना तोड़े फ्राई करने का सीक्रेट: अब पनीर के जो त्रिकोण या चौकोर (मैे हमेशा चौकोर में काटता हूं) उनके बीच में चाकू से एक पॉकेट (कट) बना लीजिए। ध्यान रहे, टुकड़ा पूरा अलग नहीं होना चाहिए। अब इस पॉकेट के अंदर हमारी तैयार की हुई स्टफिंग को धीरे से भरिए और उंगलियों से हल्का सा दबा दीजिए ताकि मसाला बाहर न निकले। इसके बाद, एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। पनीर सैंडविच को इस घोल में अच्छे से डुबोएं—यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा जिससे आपकी स्टफिंग तेल में बिल्कुल नहीं बिखरेगी। अब कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन्हें दोनों तरफ से एकदम क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें।
  3. रेस्टोरेंट जैसी मखमली शाही ग्रेवी: असली स्वाद ग्रेवी का ही है। कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके इलायची, दालचीनी और लौंग चटकाएं। फिर प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और काजू डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भून लें। अब टमाटर और आधा कप पानी डालकर ढकिए और टमाटर के गलने तक पकाइए। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो मिक्सी में पीसकर एकदम महीन पेस्ट बना लें। यहाँ मेरी एक खास टिप याद रखिएगा: इस पेस्ट को एक बड़ी छन्नी से छान लें, ताकि ग्रेवी एकदम रेशमी और मखमली बने। अब कड़ाही में थोड़ा मक्खन और तेल गरम करें, गैस धीमी करके लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और तुरंत छाना हुआ पेस्ट मिला दें। मसाले को तब तक भूनें जब तक वह तेल न छोड़ने लगे। इसके बाद आधा कप गुनगुना दूध और स्वादानुसार नमक डालें। आखिरी में भुनी हुई कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके डालें और ऊपर से घर के दूध की ताज़ी फेंटी हुई मलाई मिलाकर 2 मिनट के लिए पकने दें।
  4. खास टिप: पनीर को ग्रेवी में डालकर कभी न उबालें, वरना वो टूट जाएगा।परोसते समय सर्विंग प्लेट में पहले गरमागरम शाही ग्रेवी फैलाएं।पनीर सैंडविच को बीच से तिरछा काटकर ग्रेवी के ऊपर सजाएं।ऊपर से थोड़ी मलाई और हरा धनिया डालकर नान या परांठे के साथ परोसें।

Notes

महत्वपूर्ण टिप: पनीर पसंदा की स्टफिंग को रिच बनाने के लिए आप मिल्क पाउडर की जगह घर में रखा मावा (खोया) इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर मावा या मिल्क पाउडर दोनों न हो, तो एक उबला और कद्दूकस किया हुआ आलू भी मिला सकते हैं, इससे सैंडविच को बढ़िया बाइंडिंग मिलती है और स्वाद भी अच्छा आता है।