धनिया 2 दिन में काला पड़ जाता है? होटल के शेफ की ये 2 ट्रिक से 15 दिन तक हरा-भरा रहेगा

परिचय – मेरी 12 साल की किचन की गलती

Agar aap soch rahe hain ki dhaniya ko 15 din tak hara bhara kaise rakhe तो ये पोस्ट आपके लिए है मैं पिछले 12 साल से होटल किचन में काम कर रहा हूँ। शुरू-शुरू में मेरे किचन में सुबह के टाइम सब्जी आती थी और सब्जी स्टोर करने की मेरी ड्यूटी होती थी तो मुझे सब्जी सही से स्टोर करनी नहीं आती थी मैं ऐसी सारा समान उल्टा सीधा रख देता था

तो उसमें हरि सब्जी हरा धनियां दूसरे दिन तक सब कला पीला हो जाता था फिर मुझे सुनने को मिलता था दूसरे दिन मूड खराब हो जाता था फिर हमारे सीनियर शेफ ने मुझे एक बात सिखाई – “धनिया मरता पानी से नहीं, नमी से है।

सीनियर ने मुझे सब समझा दिया ओर बोला आज बता दे रहा हु दुबारा गलती नहीं होनी चाहिए उस दिन से लेकर आज तक मेरे किचन में धनिया कभी खराब नहीं होता। आज वही 3 होटल वाले तरीके मैं आपको बता रहा हूँ जो 100% काम करते हैं।

Quick Overview

ट्रिक नंबरतरीकाकिसके लिए बेस्ट हैकितने दिन चलेगा
ट्रिक 1गिलास पानी ट्रिकताजा धनिया के लिए15 दिन तक
ट्रिक 2टिश्यू + डब्बा ट्रिकरोज के इस्तेमाल के लिए8 से 10 दिन तक

धनिया काला क्यों पड़ जाता है? असली कारण

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से खराब होता है, ऐसा नहीं है। इसके 2 मुख्य कारण हैं

1. पानी लगी हुई पत्तियां। हम धोकर गीला-गीला ही पॉलिथीन में बंद कर देते हैं। उसी पानी से वो सड़ता है।

2. हवा न लगना पॉलिथीन में बंद करने से उसे सांस नहीं मिलती और अंदर ही अंदर वो पक जाता है।

अगर आप इन दो गलतियों को सुधार लेंगे तो आपका धनिया 15 दिन तक आराम से चलेगा।

तरीका 1 होटल वाला गिलास पानी ट्रिक (15 दिन तक ताजा – सबसे बेस्ट)

बहुत लोग पूछते हैं कि dhaniya ko 15 din tak hara bhara kaise rakhe? इसका सबसे आसान जवाब है गिलास ट्रिक ये तरीका मेरे के किचन होटल में रोज़ इस्तेमाल होता है।

कैसे करें:

1. धनिया की जड़ को बिल्कुल मत काटें। बस पीले पत्ते निकाल दें।

2. एक कांच के गिलास या बोतल में आधा गिलास साफ पानी भरें।

3. धनिया को पौधे की तरह सीधा उसमें खड़ा कर दें, जैसे फूलदान में फूल रखते हैं।

4. ऊपर से एक पतली पॉलिथीन बैग से हल्का सा ढक दें और रबर बैंड लगा दें।

5. अब इसे फ्रिज में रख दें। हर 2 दिन में गिलास का पानी बदल दें।

फायदा जड़ पानी पीती रहती है, इसलिए पत्ती मुरझाती ही नहीं है। ये मेरा आजमाया हुआ सबसे बढ़िया तरीका है।

तरीका 2 टिश्यू पेपर और एयरटाइट डब्बा ट्रिक (8-10 दिन के लिए)

dabbe me dhaniya ko tissue paper me store karne ka tarika
Hotel me dhaniya ko aise tissue me roll karke dabbe me rakhte hain

आपके पास जगह कम है तो ये तरीका अपनाएं

कैसे करें

1. धनिया को अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए पंखे के नीचे सुखा लें। इसमें बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए।

2. एक एयरटाइट स्टील के डब्बे में नीचे 2 टिश्यू पेपर बिछाएं।

3. अब सूखा धनिया रखें, फिर ऊपर से फिर 2 टिश्यू पेपर रखकर डब्बा बंद कर दें।

फायदा टिश्यू पेपर सारी फालतू नमी सोख लेता है, जिससे धनिया सड़ता नहीं है। अखबार कभी इस्तेमाल मत करना, उसकी स्याही पत्तियों में लग जाती है।

99% लोग ये 3 गलतियां करते हैं, आप मत करना

1. गीला धनिया पॉलिथीन में रखना ये सबसे बड़ी गलती है। हमेशा सुखाकर ही रखें।

2. जड़ काट कर रखना जड़ के साथ धनिया 5 गुना ज्यादा चलता है।

3. फ्रिज में खुले में रखना फ्रिज की ठंडी हवा सीधी लगने से पत्तियां जल जाती हैं। हमेशा ढक कर रखें

निष्कर्ष

देखिए, महंगे दाम में धनिया लाकर फेंकने से अच्छा है कि 5 मिनट निकालकर इसे सही से स्टोर करें। आप मेरे बताए हुए गिलास वाले तरीके से एक बार जरूर ट्राय करें, आपको खुद फर्क दिखेगा।

आप कौन सा तरीका इस्तेमाल करते हैं? नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सवाल क्या धनिया को काट कर धोना चाहिए या धो कर काटना चाहिए?

जवाब 99% लोग इसमें गलती करते हैं। हमेशा पहले धोकर, पूरा सुखाकर, तब काटो। अगर काटकर धोओगे तो उसका सारा नेचुरल टेस्ट और खुशबू पानी में बह जाएगी, और सब्जी में वो होटल वाली बात नहीं आएगी। होटल में हम कभी भी काटकर नहीं धोते।

सवाल। बाजार जैसा हरा-भरा धनिया पुदीना घर पर क्यों नहीं मिलता?

जवाब बाजार वाले धनिए पर रोज़ पानी का स्प्रे करते हैं और उसको खुला रखते हैं। हम घर में गलती ये करते हैं कि पॉलीथिन में बंद करके रख देते हैं। बंद करने से उसको गर्मी लगती है और वो सड़ जाता है। याद रखो, धनिए को सांस लेने दो, हमेशा हल्का खुला रखो।

Chef chain singh 🙏

धनिया के फायदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप विकिपीडिया पर भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: समोसा पर दाने न आने की ट्रिक