cross contamination kya hai? रसोई में कच्चे खाने के कीटाणु जब पके खाने में मिल जाते हैं तो उसे ही cross contamination कहते हैं। मैं पिछले 12 साल से होटल किचन में काम कर रहा हूँ। मैंने एक चीज देखी है, किचन में खाना खराब होने से ज्यादा खतरनाक है, खाने का जहर बन जाना। और ये जहर बनता है Cross Contamination से
बहुत से नए लड़के इसे हल्के में लेते हैं, पर FSSAI की नजर में ये सबसे बड़ा अपराध है
cross contamination kya hai aur kaise hota hai आसान भाषा में समझो
मान लो आपने अभी कच्चा चिकन काटा। उस चिकन पर न दिखने वाले लाखों बैक्टीरिया हैं, जैसे Salmonella. अब आपने बिना बोर्ड धोए, बिना हाथ धोए, उसी चाकू और उसी बोर्ड पर टमाटर काट कर सलाद बना दिया।
तो क्या हुआ? चिकन के सारे बैक्टीरिया अब आपके सलाद में आ गए। सलाद तो कच्चा खाया जाता है, बैक्टीरिया मरे नहीं और सीधा पेट में जाकर Food Poisoning कर देगा। इसी को Cross Contamination कहते हैं। मतलब कच्चे खाने का जहर, साफ या पके हुए खाने में मिल जाना।
ये आँखों से नहीं दिखता, इसलिए ये सबसे खतरनाक है।
ये 3 गलतियाँ हर किचन में होती हैं
- 1. . एक ही चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल
- ये सबसे आम गलती है। हमारे यहाँ FSSAI का सीधा नियम है, 6 रंग के बोर्ड।

- लाल बोर्ड Non-Veg के लिए,

- हरा Veg के लिए,

- नीला मछली के लिए।

- पर कई जगह स्टाफ जल्दी के चक्कर में एक ही बोर्ड पर सब काट देता है। मेरी फोटो में जो आप लाल बोर्ड पर चिकन देख रहे हैं, वो इसी नियम का पालन है।

- 2. फ्रिज में गलत स्टोरेज
- मैंने कई किचन में देखा है, लोग पका हुआ पनीर ऊपर रखते हैं और कच्चा मटन का बाउल उसके ऊपर। मटन का खून और पानी टपक कर नीचे पनीर में गिर रहा है। FSSAI कहता है, हमेशा कच्चा मीट सबसे नीचे वाली शेल्फ में रखो और पका हुआ खाना सबसे ऊपर। Raw नीचे, Ready to Eat ऊपर
- 3. बिना हाथ धोए काम करना
- चिकन को छूने के बाद हाथ चिपचिपे हो जाते हैं। कई लड़के बस पानी से हाथ धोकर आटा गूंथने लगते हैं। हाथों पर लगा बैक्टीरिया पूरे आटे में फैल जाता है। नियम है, Non-Veg छूने के बाद 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना ही है।
cross contamination kya hai एक अनुभवी Chef कैसे बचता है? मेरे 4 नियम
मैं अपनी किचन में इन चार चीजों से कभी समझौता नहीं करता।
पहला, मेरे पास रंग के हिसाब से बोर्ड और चाकू का सेट है। कोई भी स्टाफ अगर लाल बोर्ड पर सब्जी काट दे तो उसी समय टोकता हूँ
दूसरा, मैं फ्रिज में कच्चे और पके खाने के बीच हमेशा दूरी रखता हूँ और हर बर्तन पर लेबल और डेट लिखता हूँ

तीसरा, मेरी किचन में दो तरह के डस्टर हैं। एक कच्चे काउंटर के लिए और एक पके खाने के लिए। एक ही कपड़े से पूरा किचन साफ करना जहर को फैलाना है
चौथा, काम के बीच में बार हाथ धोना। ये आदत डालनी पड़ती है

दोस्तों, साफ किचन ही आपकी इज्जत है। ग्राहक को आपका खाना नहीं, आपकी साफ सफाई पर भरोसा होना चाहिए। Cross Contamination रोक लोगे तो आपका 90% Food Safety का टेंशन खत्म हो जाएगा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
- Q1. Cross Contamination क्या होता है?
- Cross Contamination का मतलब है कच्चे खाने, जैसे Chicken या Meat के बैक्टीरिया का पके हुए खाने या सलाद जैसी कच्ची सब्जियों में मिल जाना। इसी वजह से Food Poisoning होता है
- Q2. किचन में Cross Contamination से कैसे बचें?
- इससे बचने के 3 सबसे आसान तरीके हैं – 1. Veg और Non-Veg के लिए अलग-अलग रंग के चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करें, 2. फ्रिज में कच्चा मीट हमेशा सबसे नीचे रखें, 3. Non-Veg छूने के बाद 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोएं
- Q3. फ्रिज में कच्चा Chicken कहाँ रखना चाहिए?
- फ्रिज में कच्चा Chicken हमेशा सबसे नीचे वाली शेल्फ पर, ढक्कन वाले डब्बे में रखना चाहिए, ताकि उसका पानी टपक कर पके हुए खाने में न गिरे
निष्कर्ष – Conclusion
बहुत से लोग पूछते हैं कि cross contamination kya hai और ये रसोई में कैसे फैलता है। आसान भाषा में समझें तो cross contamination kya hai तब होता है जब कच्चे मीट या सब्जी के बैक्टीरिया पके हुए खाने में मिल जाते हैं। इसलिए हर किसी को पता होना चाहिए कि cross contamination kya hai और इससे कैसे बचा जाए। अगर आप समझ गए कि cross contamination kya hai तो आप कच्चे और पके खाने के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करेंगे। याद रखें, cross contamination kya hai समझना ही फूड सेफ्टी का पहला कदम है।
देखो भाई, किचन में स्वाद से बड़ा है – भरोसा। Cross Contamination वो गलती है जो दिखती नहीं, पर सीधा ग्राहक की सेहत बिगाड़ देती है और शेफ की सालों की इज्जत एक मिनट में खत्म कर देती है।
मैंने 12 साल में यही सीखा है कि अलग बोर्ड, अलग चाकू और साफ हाथ – ये तीन चीजें कोई खर्चा नहीं, बल्कि हमारी इज्जत का बीमा हैं।
अगर आप भी होटल लाइन में हैं या घर पर भी Non-Veg बनाते हैं, तो आज से ही ये FSSAI वाला नियम अपना लो। साफ किचन ही असली शेफ की पहचान है।
आपकी किचन में इनमें से कौन सी गलती सबसे ज्यादा होती है? नीचे कमेंट में बताओ, मैं उसका हल बताऊंगा
Chef chain singh 🙏
cross contamination kya hai और इसके खतरों के बारे में FSSAI ने अपनी गाइडलाइन में बताया है, पूरी जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं।
FSSAI के नियम के अनुसार cross contamination kya hai और इससे बचने के क्या नियम हैं, इसके बारे में मैंने विस्तार से इस पोस्ट में बताया है।
