होटल की रसोई के लिए FSSAI(एफएसएसएआई )के पूरे नियम – सामान रखना, साफ-सफाई और कारीगर के नियम

अगर आप होटल की रसोई के लिए एफएसएसएआई के नियम (FSSAI kitchen rules) हिंदी में ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है।

FSSAI Kitchen Rules – होटल किचन के लिए जरूरी नियम

1. सामान रखने का सही तरीका

अगर आप होटल, रेस्तरां, ढाबा या क्लाउड किचन चलाते हैं तो सिर्फ लाइसेंस लेना काफी नहीं है। एफएसएसएआई की एक किताब है जिसका नाम है शेड्यूल 4 भाग 5। इसमें लिखा है कि रसोई कैसी होनी चाहिए। इंस्पेक्टर यही सब देखता है। मैं एक-एक नियम बारीकी से बता रहा हूँ

(क) कच्चा और पका हुआ खाना हमेशा अलग रखो

यह सबसे बड़ा नियम है। कच्चे मुर्गे और मछली में कीटाणु होते हैं। अगर वह पके हुए चावल या सलाद को छू le तो खाने वाला बीमार पड़ जाएगा

  • सही तरीका
  • फ्रिज में तीन खाना बनाओ। सबसे ऊपर की अलमारी में पका हुआ खाना जैसे ग्रेवी, दही, मिठाई रखो
  • बीच की अलमारी में सब्जी और फल रखो
  • सबसे नीचे की अलमारी में कच्चा नॉनवेज जैसे चिकन, मटन रखो। ताकि उसका खून टपक कर ऊपर के खाने पर न गिरे
fssai kitchen rules non veg storage with date label
FSSAI के अनुसार NON-VEG सामान को अलग कंटेनर में डेट के साथ रखना जरूरी है।
  • हर डब्बे पर पर्ची लगाओ। उस पर लिखो – यह क्या है, कब खोला, कब तक इस्तेमाल करना है। बिना पर्ची का डब्बा रखना गलत है
fssai kitchen rules food expiry label risotto rice
FSSAI के अनुसार हर खाने पर बनने की तारीख और Expiry Date लिखना जरूरी है।

(ख) शाकाहारी और मांसाहारी हमेशा अलग रखो –

  • शाकाहारी के लिए हरा रंग – हरा चाकू, हरा चकला, हरा डब्बा।
  • मांसाहारी के लिए लाल रंग – लाल चाकू, लाल चकला, लाल डब्बा
fssai kitchen rules non veg storage with date label
FSSAI के अनुसार NON-VEG सामान को अलग कंटेनर में डेट के साथ रखना जरूरी है।
  • दोनों के फ्रिज भी अलग होने चाहिए। अगर एक ही फ्रिज है तो अलग-अलग खाने में रखो

(ग) सामान कभी भी जमीन पर मत रखो –

  • आटा, चावल, तेल का डब्बा सीधा जमीन पर रखना गलत है।
  • सही तरीका है उसे लोहे के स्टैंड पर रखो जो जमीन से कम से कम 6 इंच ऊपर हो। ताकि नीचे झाड़ू-पोंछा हो सके और चूहे न लगें
  • दीवार से भी 4 इंच की जगह छोड़ो ताकि सीलन न लगे।

(घ) तापमान का ध्यान

  • गरम खाना हमेशा 60 डिग्री से ऊपर रखो। बुफे में बर्नर जलते रहने चाहिए
  • ठंडा खाना जैसे चटनी, रायता, सलाद 4 डिग्री से नीचे रखो
  • डीप फ्रीजर माइनस 18 डिग्री पर होना चाहिए। रोज सुबह-शाम थर्मामीटर से देखकर रजिस्टर में लिखो
  • जो खाना 4 घंटे से ज्यादा 5 से 60 डिग्री के बीच में पड़ा है, उसे फेंक दो। इसको डेंजर जोन कहते हैं, इसमें कीटाणु सबसे तेजी से बढ़ते हैं

2. रसोई की साफ-सफाई के नियम

  • (क) रोज की सफाई
  • सुबह काम शुरू करने से पहले और रात को काम खत्म करने के बाद पूरी रसोई को धोना जरूरी है
  • गैस भट्टी, चिमनी, टाइल्स पर तेल चिपका नहीं होना चाहिए
  • फ्रिज को हफ्ते में एक बार खाली करके गरम पानी और खाने के सोडे से साफ करो
  • कचरे के लिए 2 डस्टबिन रखो – एक गीला कचरा, एक सूखा कचरा। डस्टबिन पर ढक्कन होना जरूरी है और पैर से खुलने वाला होना चाहिए
  • (ख) बर्तन और चाकू की सफाई
  • बर्तन धोने के लिए 3 टब होने चाहिए। पहले में गरम पानी और साबुन, दूसरे में साफ पानी, तीसरे में दवाई वाला पानी
  • चाकू को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है। उसे दवाई वाले पानी से साफ करो
  • कड़छी, चम्मच को हमेशा हैंडल से पकड़ो, आगे से नहीं
  • (ग) कीड़े-मकोड़े और चूहे से बचाव
  • रसोई की खिड़की पर जाली होनी चाहिए।
  • दरवाजे पर हवा का पर्दा या प्लास्टिक के पर्दे होने चाहिए
  • हर 15 दिन में कीड़े मारने वाली दवाई का छिड़काव होना चाहिए और उसका कागज फाइल में रखना चाहिए। इंस्पेक्टर सबसे पहले यही कागज मांगता है

3. कारीगरों के लिए नियम

  • (क) कपड़े और शरीर की सफाई
  • रोज नहाना, नाखून कटे हुए, बाल छोटे या टोपी के अंदर।
  • वर्दी साफ, हल्के रंग की, रोज धुली हुई
  • काम करते वक्त घड़ी, अंगूठी, कड़ा, ईयरफोन पहनना मना है
  • हाथ धोने का नियम है – 20 सेकंड तक साबुन से, खासकर शौचालय के बाद, कचरा छूने के बाद और नॉनवेज छूने के बाद
  • (ख) बीमार होने पर काम मना है
  • अगर किसी कारीगर को बुखार, जुकाम, उल्टी, दस्त या हाथ पर घाव है तो उसे रसोई में आने देना गलत है
  • हर 6 महीने में सबका स्वास्थ्य जांच और एक आदमी के पास फोस्टैक का सर्टिफिकेट होना जरूरी है

4. पानी और तेल के नियम

  • पीने का पानी और खाना बनाने का पानी साफ होना चाहिए। साल में एक बार पानी की जांच करवाओ
  • एक ही तेल को बार-बार गरम करना जहर है। अगर तेल का रंग काला पड़ जाए या उसमें झाग आए तो उसे फेंक do। जले हुए तेल को बेचना भी जुर्म है

5. FSSAI Chopping Board Color Code – 6 बोर्ड का पूरा नियम

FSSAI Kitchen Rules में Cross Contamination रोकने के लिए 6 अलग-अलग रंग के चॉपिंग बोर्ड का नियम है। हर रंग का मतलब अलग है

  • 1. लाल बोर्ड (Red) – Raw Meat / Non-Veg के लिए
  • 2. नीला बोर्ड (Blue) – Seafood / मछली के लिए
  • 3. पीला बोर्ड (Yellow) – Poultry / Chicken के लिए
  • 4. हरा बोर्ड (Green) – Veg / सब्जियों के लिए
  • 5. सफेद बोर्ड (White) – Dairy / पनीर-ब्रेड के लिए
  • 6. भूरा बोर्ड (Brown) – Cooked Food / पके हुए खाने के लिए

आखिरी बात जो हर शेफ को याद रखनी चाहिए

एफएसएसएआई (FSSAI) का नियम आपको परेशान करने के लिए नहीं है। सोचो अगर आपके घर का बच्चा आपके होटल में खाना खाए तो आप कैसी सफाई रखोगे, बस वैसी ही सफाई रखो

याद रखो 3 चीजें – सामान हमेशा ऊपर और पर्ची के साथ रखो, शाकाहारी और मांसाहारी हमेशा अलग रखो और सफाई का रजिस्टर रोज लिखो

अगर ये 3 काम रोज करोगे तो इंस्पेक्टर भी आपको सलाम करके जाएगा

FSSAI Kitchen Rules – होटल किचन के लिए जरूरी बातें fssai kitchen rules के अनुसार होटल की रसोई में साफ सफाई सबसे जरूरी है। fssai kitchen rules में लिखा है कि बर्तन और किचन रोज साफ होना चाहिए। अगर आप fssai kitchen rules को सही से फॉलो करते हैं तो आपका होटल कभी फेल नहीं होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप FSSAI की official website पर देख सकते हैं और हमारी होटल किचन की दूसरी पोस्ट भी पढ़ सकते हैं।

FAQ / अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • Q1. Non-Veg के लिए कौन से रंग का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल होता है?
  • A. FSSAI नियम के अनुसार Non-Veg जैसे Chicken, Mutton के लिए हमेशा लाल रंग (Red) का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करना जरूरी है
  • Q2. लाल बोर्ड पर Veg क्यों नहीं काट सकते?
  • A. नहीं काट सकते, इससे Cross Contamination का खतरा रहता है और FSSAI में ये फूड सेफ्टी का उल्लंघन माना जाता है
  • Q3. FSSAI में कितने रंग के चॉपिंग बोर्ड होते हैं?
  • A. 6 रंग होते हैं – लाल (Non-Veg), नीला (Seafood), पीला (Chicken), हरा (Veg), सफेद (Dairy), भूरा (Cooked Food)

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, FSSAI Kitchen Rules सिर्फ एक नियम नहीं बल्कि हमारे ग्राहकों की सेहत की जिम्मेदारी है। अगर हम अपने किचन में साफ-सफाई, सही लेबलिंग, अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड और स्टोर रूम के नियमों का पालन करते हैं, तो न सिर्फ हमारा होटल FSSAI पास करेगा बल्कि ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ेगा। याद रखो, एक साफ किचन ही एक अच्छे शेफ की पहचान है।

ये सारे नियम मैंने खुद अपनी किचन में फॉलो किए हैं और इसकी सारी फोटो भी मैंने खुद ली है ताकि आपको समझने में आसानी हो

आपको क्या लगता है? आपके होटल या रेस्टोरेंट के किचन में इनमें से कौन सा FSSAI नियम फॉलो होता है? क्या आपके किचन में भी Veg और Non-Veg के लिए अलग-अलग बोर्ड इस्तेमाल होते हैं?

नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अगर आपका कोई सवाल है तो पूछने में हिचकिचाएं नहीं – मैं Chef Chain Singh हर कमेंट का जवाब देता हूँ।अगर ये जानकारी काम की लगी हो तो इसे अपने Chef दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Chef chain singh 🙏