“Red Sauce Pasta” रेड सॉस पास्ता (प्रोफेशनल बेस)

तैयारी का समय: 10 मिनट | पकने का समय: 20 मिनट | सर्विंग: 3-4 लोग

पास्ता: 250 ग्राम (पेने या मैकरोनी

टमाटर: 4-5 बड़े (लाल और पके हुए, प्यूरी बनाने के लिए)

लहसुन: 10-12 कलियाँ (बारीक कटी हुई)

प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)

तेल: 2 बड़े चम्मच (ऑलिव ऑयल या रिफाइंड तेल)

चीनी: आधा छोटा चम्मच (टमाटर का खट्टापन बैलेंस करने के लिए)

लाल मिर्च (कुटी हुई): 1 छोटा चम्मच (अपने स्वाद अनुसार)

Red Sauce Pasta” बनाने की विधि (Step-by-Step):

1.एक गहरे बर्तन में 4-5 कप पानी गरम करें। इसमें 1 छोटा चम्मच नमक और आधा चम्मच तेल डालें।

2. पानी में उबाल आने पर पास्ता डालें और 8-10 मिनट तक (या पैकेट पर दिए निर्देशानुसार) पकाएं। पास्ता पूरी तरह गलना नहीं चाहिए (इसे Al dente कहते हैं)।

3. छलनी से छान लें और ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डाल दें ताकि पास्ता आपस में न चिपके।

“Red Sauce Pasta”स्टेप 2: टमाटर की प्यूरी तैयार करना

1.टमाटरों को धोकर उन पर हल्का सा कट लगाएं और 5 मिनट गर्म पानी में उबालें।

2.ठंडा होने पर छिलका और बीज उतारें और मिक्सी में बारीक पीस लें।

स्टेप 3: तड़का और सॉस पकाना

1.एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

2.अब कटा हुआ प्याज डालें और उसे पारदर्शी (translucent) होने तक भूनें।

3.अब इसमें तैयार टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही नमक, कुटी हुई लाल मिर्च और चीनी डालें।

4.इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ा न हो जाए और किनारे से तेल न छोड़ने लगे

स्टेप 4: मिक्सिंग (Final Touch)

1.पैन में थोड़ा तेल जैतुन का या सरसों का अब इसमें थोड़ा बारीक कटा हुआ लहसुन डाले हल्का ब्राउन होने तक भूनें अब इसमें सब्जियां शिमला बीन्स गाजर मशरूम जो भी आपके पास है ओ डाले इन सबको टोस करे

2. अब इसमें टमाटर की पीसी हुई सास डाल दें अब नमक( काली मिर्च,चिल्ली फ्लेक्स ओरिगैनो अगर उपलब्ध है) अगर ये चीजें (काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो) उपलब्ध नहीं हैं, तो मैं अपने घर में लाल पिसी मिर्च, आधा चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करता हूँ।”

3. तैयार सॉस में उबला हुआ पास्ता डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि सॉस पास्ता पर लिपट जाए

4. अगर सॉस बहुत गाढ़ी लग रही हो, तो 2-3 चम्मच पास्ता का बचा हुआ या नार्मल पानी मिला दें।

5. 2 मिनट धीमी आंच पर ढंककर पकाएं और अगर घर में अमूल चीज है तो आधा छोटा चम्मच डाल के मिक्स करें!

6. अब इसको गरमा-गरम सर्व करें।

“शेफ की खास बात” (Chef’s Note)

1.”होटल में रेड सॉस बनाने के लिए लीक (Leek), सेलरी (Celery) और बेसिल (Basil) का इस्तेमाल होता है, जो बड़े होटलों या रईस घरों में आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन एक आम भारतीय घर में ये हर समय उपलब्ध नहीं होते।

2.मेरी कुकिंग का नियम सरल है—’जो रसोई में है, उसी से बेहतरीन स्वाद बनाना।’ अगर आपके पास लीक, सेलरी या बेसिल नहीं है, तो भी चिंता न करें। आप बस मेरे बताए हुए देसी मसालों (धनिया-हल्दी) और टमाटर के तड़के का इस्तेमाल करें। यकीन मानिए, सादगी में ही सबसे बड़ा स्वाद होता है!”

स्वादिष्ट और सेहतमंद: रेड सॉस पास्ता के 3 बड़े फायदे”

एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना: रेड सॉस पास्ता मुख्य रूप से टमाटर से बनता है, जिसमें ‘लाइकोपीन’ नामक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

भरपूर पोषण: अगर आप इसमें शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स और मशरूम जैसी ढेर सारी सब्जियां डालते हैं, तो यह फाइबर और जरूरी विटामिन्स का एक बेहतरीन स्रोत बन जाता है, जो पाचन और सेहत के लिए अच्छा है.

हानिकारक चीजों से बचाव: घर पर बनी रेड सॉस में बाहर मिलने वाले प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल रंग और हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, जिससे यह बच्चों और परिवार के लिए बाजार के पास्ता की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और हेल्दी विकल्प है.

जरुरी बातें “रेड सॉस पास्ता खाते समय ये बातें भी रखें ध्यान”

1.डायबिटीज के मरीज: चूंकि पास्ता (मैदा) रिफाइंड कार्ब्स से बना होता है, यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए इन्हें मैदे की जगह होल-व्हीट (गेहूं) पास्ता का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. एसिडिटी और पेट की समस्या: टमाटर की अम्लीय प्रकृति (acidity) के कारण, जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

3. हाई ब्लड प्रेशर (BP): बाहर के प्रोसेस्ड सॉस या अत्यधिक नमक वाली सॉस ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सही नहीं है। घर पर बनाते समय नमक की मात्रा नियंत्रित रखें।”

हमारा उद्देश्य सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत भी है। अगर आपको ये समस्याएं हैं, तो पास्ता में सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें और मैदा कम इस्तेमाल करें।”

chef chain singh

white souce pasta recipe