Pest Control Kya Hai मैं chef Chain Singh, पिछले 12 साल से दिल्ली के होटलों में किचन संभाल रहा हूँ। मैंने एक बात नोट की है – नया कुक सबसे पहले स्वाद पर ध्यान देता है, पर FSSAI ऑफिसर सबसे पहले किचन के कोने और नाली चेक करता है। अगर वहाँ एक भी कॉकरोच दिख गया तो लाखों की सजावट बेकार है।
पिछले साल मेरे ही एक दोस्त का ढाबा सिर्फ इसी वजह से सील हो गया था। इसलिए Pest Control को हल्के में मत लो
FSSAI के अनुसार Pest Control की पूरी जानकारी आप FSSAI की Official Website पर देख सकते हैं।
Pest Control Kya Hai? किचन में
बहुत लोग सोचते हैं Pest Control का मतलब है कीड़ा मारने वाली दवा छिड़कना। नहीं। असल मतलब है – कीड़ों को किचन में आने से ही रोकना। दवा छिड़कना तो आखिरी कदम है। FSSAI कहता है, पहले रोकथाम करो, फिर मारो। किचन में 4 ही दुश्मन होते हैं – कॉकरोच, चूहा, मक्खी और छिपकली। इनका एक बाल भी अगर ग्राहक के खाने में आ गया तो होटल का नाम खराब
ये किचन में आते ही क्यों हैं? मेरी देखी हुई 3 गलतियां
1. रात का बचा हुआ गीला कचरा 90% किचन में रात को कचरा वहीं छोड़ दिया जाता है। सोचते हैं सुबह फेंक देंगे। बस यहीं से कॉकरोच का न्योता शुरू होता है। कॉकरोच को गीला आटा, तेल और अंधेरा बहुत पसंद है

2. दीवार और टाइल्स की छोटी दरारें मैंने देखा है, चूहा 1 इंच की जगह से भी घुस जाता है। पुरानी टाइल्स के पीछे, गैस पाइप के पास जो काली दरारें होती हैं, वही उसका घर है

3. . खुली नाली और बिना जाली की खिड़की मक्खी कभी दरवाजे से नहीं आती, वो आती है नाली और कचरे से। अगर नाली पर जाली नहीं है तो मक्खी सीधे कचरे से उड़कर आपकी चटनी पर बैठेगी

Pest Control Kya Hai – FSSAI के अनुसार 7 पक्के नियम

नियम 1 रात को किचन को भूखा सुलाओ काम खत्म होते ही सारा गीला कचरा, चाहे वो सब्जी के छिलके ही क्यों न हों, बाहर के ढक्कन वाले डस्टबिन में डालो। बर्तन सूखा करके रखो। कॉकरोच को पानी नहीं मिलेगा तो वो खुद भाग जाएगा
नियम 2 – किचन में कभी Hit / Baygon स्प्रे मत मारो ये सबसे बड़ी गलती है। मैं देखता हूँ, कॉकरोच दिखा और कुक ने खाने के पास ही स्प्रे मार दिया। ये केमिकल खाने में मिल जाता है। FSSAI में ये सीधा फेल है। हमेशा Gel इस्तेमाल करो। माचिस की तीली जितना Gel, दीवार के कोने में, फ्रिज के नीचे लगाओ
नियम 3 – चूहे के लिए दवा नहीं, Glue Pad लगाओ चूहा मार दवा से चूहा कहीं कोने में मर जाता है और 3 दिन तक बदबू आती है। सबसे अच्छा है Glue Pad। आटे के कट्टों के पीछे, स्टोर रूम में Glue Pad रखो। चूहा चिपक जाएगा, पता भी चल जाएगा
नियम 4 – सामान को जमीन से 6 इंच ऊपर रखो FSSAI का सबसे पहला नियम है – No Direct Floor Contact। बोरियां, तेल के डब्बे, प्याज के कट्टे कभी भी जमीन पर मत रखो। लकड़ी के फट्टे (Pallet) पर रखो। ताकि नीचे झाड़ू लग सके और चूहा छुप न सके
नियम 5 – दरवाजे पर Air Curtain और खिड़की पर महीन जाली ये एक बार का खर्चा है पर जिंदगी भर का छुटकारा है। Air Curtain की हवा से मक्खी अंदर नहीं आ पाती। और खिड़की पर 1mm वाली स्टील की जाली लगाओ
नियम 6 – हर महीने की Pest Control शीट बनाओ FSSAI ऑफिसर आकर सबसे पहले यही कॉपी मांगता है। एक रजिस्टर में लिखो – किस तारीख को कौन सी कंपनी Pest Control करके गई, कौन सी दवा लगाई। इससे ऑफिसर को लगता है आप प्रोफेशनल हो
नियम 7 – नाली को रोज रात को ढको और हफ्ते में एक बार तेजाब से धोओ रात को नाली पर लोहे की जाली वाला ढक्कन लगाना मत भूलो। यही मक्खी और कॉकरोच का हाईवे है
आखिर में एक बात – Pest Control कोई एक दिन का काम नहीं है। ये रोज की आदत है। अगर आपने सिर्फ 15 दिन तक ये 7 नियम कर लिए, तो यकीन मानो, आपके किचन में एक भी कॉकरोच नहीं दिखेगा। और आपका FSSAI लाइसेंस हमेशा सेफ रहेगा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. रेस्तरां या ढाबे पर Pest Control कितनी-कितनी बार करवाना चाहिए?
जवाब FSSAI और होटल के नियमों के अनुसार हर महीने एक बार प्रोफेशनल Pest Control करवाना जरूरी है और उसकी रिपोर्ट रजिस्टर में रखनी चाहिए
Q2. FSSAI Pest Control Sheet क्या होती है?
ज़बाब ये एक रजिस्टर होता है जिसमें हर महीने की Pest Control की तारीख और दवा का नाम लिखा होता है। FSSAI Officer निरीक्षण के दौरान इसे सबसे पहले चेक करता है।
Q3. किचन में कॉकरोच क्यों आते हैं?
ज़बाब गीला कचरा, बिखरा हुआ आटा-तेल और दीवारों की दरारें कॉकरोच के आने की सबसे बड़ी वजह हैं। रात में किचन गीला और गंदा छोड़ने से कॉकरोच आते हैं
अगर आप किचन फुड टैम्परेजर सीखना चाहते है तो मेरी food tampregar chart in hindi पोस्ट भी जरूर पढ़ें
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, अंत में अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि Pest Control Kya Hai, तो आसान भाषा में समझ लीजिए यह सिर्फ दवा छिड़कना नहीं है। असली मतलब है Pest Control Kya Hai और इसे रोज कैसे करना है, यह आदत बनाना। मैंने 12 साल में यही सीखा है कि जिस किचन में रोज रात को कचरा बाहर फेंका जाता है, वहां Pest Control Kya Hai का सवाल ही खत्म हो जाता है।
अगर आप FSSAI के नियम से समझना चाहते हैं कि Pest Control Kya Hai तो याद रखो – कचरा मत छोड़ो, दरारें बंद करो और नाली को ढको। यही समझना ही असली Pest Control Kya Hai है और यही आपके होटल को सील होने से बचाएगा
आप महंगा केमिकल मत खरीदो, बस मेरे बताए हुए ये 7 छोटे-छोटे नियम रोज फॉलो करो। इससे आपका खाना सेफ रहेगा, ग्राहक का भरोसा बना रहेगा और FSSAI लाइसेंस भी कभी कैंसिल नहीं होगा। क्योंकि याद रखो – साफ किचन ही शेफ की असली पहचान है।
आपके किचन में सबसे ज्यादा कौन सा Pest आता है? नीचे कमेंट करके बताओ, मैं उसका हल बताऊंगा
