Jhangora Ki Kheer  5 मिनट में बनाएँ सबसे टेस्टी और हेल्दी झंगोरा की खीर”बनाने की (पारम्परिक विधी)

झंगोरा की खीर (Jhangora Kheer) एक बहुत ही बेहतरीन और पारंपरिक उत्तराखंडी डिश है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि झंगोरा एक मिलेट (मिलेट) यह एक बहुत पौष्टिक अनाज है।

यहाँ झंगोरा की खीर की आसान और जबरदस्त रेसिपी दी गई है:

“Jhangora Ki Kheer” झंगोरा की खीर (सामग्री:)

झंगोरा: 1/2 कप (इसे अच्छी तरह धोकर 1से2 घंटे के लिए भिगो दें)

दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा है)

चीनी या गुड़: स्वादानुसार (गुड़ ज्यादा पारंपरिक लगता है)

इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

सूखे मेवे (Dry Fruits): बादाम, काजू और किशमिश (कटे हुए)

घी: 1 छोटा चम्मच

गुलाब जल (Rose water)आधा छोटा चम्मच (1/2 teaspoon)

“Jhangora Ki Kheer”बनाने की पारम्परिक विधि:

  1. झंगोरा भूनना: एक कड़ाही में थोड़ा घी गरम करें और भीगे हुए झंगोरा को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इससे खीर में बहुत अच्छी खुशबू आती है।
  2. दूध पकाना: एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें। जब दूध उबलने लगे, तो उसमें भुना हुआ झंगोरा डाल दें।
  3. धीमी आंच पर पकाएं: आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक झंगोरा पूरी तरह गल न जाए और खीर गाढ़ी न हो जाए।बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।
  4. मेवे और मिठास: जब खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें चीनी/गुड़, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
  5. फिनिशिंग: 2-3 मिनट और पकाएं और अब गैस बंद करके इसमें गुलाब जल डाल दें अब गरमा-गरम या ठंडी परोसें।

अपनी झंगोरा की खीर को बिल्कुल रेस्टोरेंट या शाही स्टाइल बनाने के लिए आप ये 4 जादुई चीजें डाल सकते हैं:

  1. केसर (Saffron): दूध उबालते समय 8-10 धागे केसर के डालें। इससे खीर का रंग हल्का पीला और खुशबू बहुत ही लाजवाब हो जाएगी।

2. कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk) या खोया: अगर आप झंगोरा को भूनने के बाद दूध में 2 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क या थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ खोया (मावा) मिला देंगे, तो खीर का टेक्सचर इतना क्रीमी हो जाएगा कि कोई बता नहीं पाएगा कि यह घर पर बनी है।अगर आपको पसन्द है तो

4. पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स का पाउडर: बादाम, काजू और पिस्ता का हल्का दरदरा पाउडर डालें। यह खीर को गाढ़ापन और रिचनेस देता है।

5. नारियल का बुरादा (Coconut Flakes): हल्का सा भुना हुआ नारियल का बुरादा डालने से खीर में एक अलग ही पहाड़ी स्वाद और क्रंच आता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है। मुझे तो बहुत पसंद है

अगर घर पर ड्राई फ्रूट्स या मावा न हो, तो चिंता न करें। बस दूध को थोड़ा ज्यादा गाढ़ा यानी इतना उबालें कि ओ आधा हो जाए और इसमें थोड़ी सी घर की मलाई और इलायची पाउडर डालें। और चीनी की जगह गुड़ डाले गुड़ डालने से खीर का रंग भी गहरा और आकर्षक हो जाता है सादगी ही इस खीर का असली स्वाद है।”

fanu dal recipe

झंगोरा के बारे में कुछ खास बातें:

पोषक तत्वों का खजाना: झंगोरा ग्लूटेन-फ्री (Gluten-free) होता है और इसमें फाइबर, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

पचाने में आसान: यह हल्का होता है और इसे पचाना बहुत आसान है, इसीलिए छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सबसे बेहतरीन भोजन माना जाता है।

डायबिटीज के लिए अच्छा: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

शक्ति का स्रोत: यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो इसे पचाने में बहुत आसान बनाती है।

“Jhangora Ki Kheer” की पोषण संबंधी जानकारी (Approximate Nutritional Value)

पकाने के बाद पोषक तत्व (लगभग 1 कटोरी/200 ग्राम खीर):

झंगोरे की खीर प्रति 200g

प्रोटीन (Protein 5से7 g

फैट (Fat। 6से9 g

कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates। 30से40 g

कैल्शियम (Calcium): दूध के इस्तेमाल से खीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है.

फाइबर (Fiber): झंगोरा के कारण इसमें फाइबर बरकरार रहता है, जो पचने में मदद करता है.