किचन में फूड वेस्ट कैसे कम करें? 5 तरीके जो महीने के हजारों रुपये बचाएंगे

क्या आपके किचन में रोज खाना बर्बाद होता है? हर होटल और घर के किचन में 10 से 15 प्रतिशत खाना बर्बाद हो जाता है, मतलब सीधे पैसे का नुकसान।

आज हम समझेंगे कि how to reduce food waste in kitchen और इससे पैसे कैसे बचाएं।

किचन में खाना बर्बाद क्यों होता है?

  • 1 सामान को सही से ना रखना
  • कई बार सही स्टोरेज न होने की वजह से सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी सड़ जाते हैं।
  • 2. जरूरत से ज्यादा खाना बना लेना
  • बिना किसी प्लानिंग के ज्यादा मात्रा में खाना तैयार कर लेना बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है।
  • 3. सामान की तारीख का ध्यान ना रखना
  • फ्रिज में रखा पुराना सामान पीछे छिप जाता है और नया सामान आगे आ जाता है, जिससे पुराना सामान खराब होकर फेंकना पड़ता है।

पैसे बचाने के 5 आसान तरीके

  • 1. FIFO तरीका अपनाएं
  • जो सामान पहले आया है उसे पहले इस्तेमाल करो। नया सामान हमेशा पीछे रखो इससे कोई भी सामान एक्सपायर नहीं होगा और सड़ेगा नहीं।
  • 2. खाने की मात्रा तय रखें.
  • होटल हो या घर, हर प्लेट में जरूरत के हिसाब से ही खाना परोसें। जरूरत से ज्यादा खाना था में छोड़ने से वह सीधे कचरे के डिब्बे में जाता है।
  • 3. कारीगरों को समझाएं
  • सब्जी काटते वक्त निकलने वाले छिलकों और डंठलों का सही इस्तेमाल करें। कटने के बाद बचे हुए साफ छिलकों से स्वादिष्ट स्टॉक या सूप बनाया जा सकता है। यह how to reduce food waste in kitchen का एक बहुत ही प्रोफेशनल तरीका है।
  • 4. बचे हुए खाने का दोबारा इस्तेमाल
  • रात की बची हुई सूखी सब्जी से सुबह स्वादिष्ट पराठे या स्टफ्ड चपाती बनाई जा सकती है। इसी तरह बची हुई ग्रेवी का इस्तेमाल अगली रेसिपी के बेस के रूप में किया जा सकता है।
  • 5. रोज स्टॉक देखें
  • रोजाना केवल 10 मिनट निकालकर अपने फ्रिज और स्टोर रूम का मुआयना करें। जो सब्जियां या सामान पहले खराब होने की स्थिति में हैं, उन्हें प्राथमिकता देकर पहले इस्तेमाल करें।

कितना पैसा बचेगा इसे आसान गणित से इस तरह समझें

रोज की बर्बादी अगर हर दिन लगभग 2 किलो खाना बचकर फेंकना पड़ रहा है.

महीने का हिसाब तो 30 दिन (एक महीना) में वह कुल मिलाकर 60 किलो खाना बन जाता है (2 किलो 30 दिन = 60 किलो)

पैसे की बचत जब आप उस 60 किलो बर्बाद होने वाले खाने को बचा लेंगे, तो बाजार से उतना ही सामान कम खरीदना पड़ेगा। इससे आपके महीने के सीधे 4000 से 5000 रुपये बच जाएंगे

how to reduce food waste in kitchen money saved infographic 4000 rupees per month
भोजन की बर्बादी रोककर ₹4,000-₹5,000 महीना कैसे बचाएं – Infographic

कहने का मतलब यह है कि रोज की छोटी-छोटी बर्बादी देखने में कम लगती है, लेकिन महीने के अंत में वह बहुत बड़ा नुकसान बन जाती है।

दोस्तों how to reduce food waste in kitchen कोई मुश्किल काम नहीं है। बस थोड़े से ध्यान से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. किचन में फूड वेस्ट (खाना बर्बाद) होने के मुख्य कारण क्या हैं?

उत्तर किचन में खाना बर्बाद होने के मुख्य कारण हैं – सामान को गलत तरीके से स्टोर करना, जरूरत से ज्यादा खाना बना लेना, और फ्रिज या स्टोर में रखे सामान की एक्सपायरी डेट का ध्यान न रखना।

Q2. FIFO (First In, First Out) नियम क्या है?

उत्तर FIFO एक ऐसा तरीका है जिसमें जो सामान किचन में सबसे पहले आता है, उसे सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है। नया सामान हमेशा पीछे रखा जाता है ताकि पुराना सामान सड़े या खराब न हो।

Q3. क्या कमर्शियल किचन (रेस्टोरेंट/होटल) और घरेलू किचन में फूड वेस्ट के तरीके अलग होते हैं?

उत्तर हाँ, कमर्शियल किचन में बल्क कुकिंग (एक साथ ज्यादा खाना बनाना) और पोर्शन साइज का ध्यान रखना मुख्य होता है, जबकि घरेलू किचन में फ्रिज मैनेजमेंट और बची हुई दाल-सब्जी का दोबारा इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, how to reduce food waste in kitchen कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए बस थोड़ी सी प्लानिंग, सही स्टॉक मैनेजमेंट और अनुशासन की जरूरत होती है। थोड़े से ध्यान से आप न केवल पर्यावरण की मदद करते हैं, बल्कि अपने किचन का बजट भी मजबूती से संभाल सकते हैं।

दोस्तों, आपको यह how to reduce food waste in kitchen वाला लेख कैसा लगा? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अपने किचन के पैसे बचाने का कौन सा तरीका सबसे अच्छा लगा, वह भी हमारे साथ शेयर करें!

Chef chain singh 🙏

खाने की बर्बादी पूरी दुनिया की समस्या है, FAO की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का 1/3 खाना बर्बाद हो जाता है।

ये भी पढ़ें कीचन में सफाई और स्वच्छता में ये फर्क जान लो