होटल की किचन में चाकू कितने प्रकार के होते हैं और उनका क्या काम है

आज हम बात करेंगे hotel kitchen me chaku ke prakar के बारे में, जिससे आप जानेंगे कि होटल की किचन में एक ही चाकू से सारा काम नहीं होता। घर में हम एक ही चाकू से सब्जी, फल और रोटी सब काट देते हैं, पर होटल में ऐसा नहीं होता। होटल में हर काम के लिए अलग चाकू होता है। अगर गलत चाकू से गलत चीज काटी तो सब्जी खराब होगी और चाकू की धार भी खराब हो जाएगी।

मैं पिछले 12 साल से होटल किचन में काम कर रहा हूँ। आज मैं आपको hotel kitchen me chaku ke prakar के बारे में बताऊंगा जो हर बड़ी होटल किचन में होते हैं। ये कैसे दिखते हैं और कहाँ उपयोग होते हैं।

🔪 Quick Overview – 8 Chaku

चाकूकाम
1. Chef Knifeसब्जी काटना
2. Paring Knifeछिलका, डिजाइन
3. Bread Knifeब्रेड, केक
4. Boning Knifeहड्डी निकालना
5. Fillet Knifeमछली
6. Cleaverहड्डी तोड़ना
7. Santoku Knifeसलाद
8. Carving Knifeरोस्ट बाँटना

Hotel Kitchen Me Chaku Ke Prakar

मेरे होटल के कीचन में लगभग 8 चाकू इस्तेमाल होते है कही इसे कम या ज्यादा भी इस्तेमाल होते होंगे पर औसतन 8 से 10 चाकू ही किचन में इस्तेमाल होता है जो इस प्रकार है

1. शेफ नाइफ – किचन का राजा

यह किचन का सबसे बड़ा और सबसे जरूरी चाकू है। इसकी लंबाई 8 से 10 इंच होती है। आगे से नुकीला और पीछे से चौड़ा होता है। हाथ में लेने पर थोड़ा भारी लगता है। होटल का 70 प्रतिशत काम इसी चाकू से होता है। प्याज, टमाटर, आलू, गाजर, पत्ता गोभी सब इसी से काटी जाती है। यह मेन कोर्स सेक्शन का मुख्य चाकू है।

2. पेयरिंग नाइफ – छोटा उस्ताद

यह सबसे छोटा चाकू है। इसकी लंबाई सिर्फ 3 से 4 इंच होती है। देखने में यह पेन जैसा लगता है। बहुत हल्का होता है। इसका काम छिलका उतारना, आलू की आँख निकालना, नींबू और टमाटर पर डिजाइन बनाना है। सलाद और गार्निश का सारा काम इसी से होता है।

3. ब्रेड नाइफ – आरी वाला चाकू

इसकी धार सीधी नहीं होती, इसमें आरी जैसे दाँते होते हैं। यह 10 इंच लंबा होता है। इससे ब्रेड, पिज्जा बेस, बर्गर बन और केक काटा जाता है। इसकी खास बात है कि टमाटर को बिना दबाए काट देता है। इसे दबाकर नहीं, आगे पीछे चलाकर काटते हैं। यह बेकरी सेक्शन का चाकू है।

4. बोनिंग नाइफ – हड्डी वाला चाकू

यह चाकू पतला और थोड़ा टेढ़ा होता है। आगे से बहुत नुकीला होता है। इसकी लंबाई 5 से 6 इंच होती है। इसका काम चिकन और मटन को हड्डी से अलग करना है। मीट की सफाई इसी से होती है। बुचरी सेक्शन में इसका उपयोग होता है।

5. फिलेट नाइफ – मछली वाला चाकू

यह बोनिंग नाइफ से भी ज्यादा पतला और लचीला होता है। इसे हाथ से दबाओ तो यह मुड़ जाता है। इसका काम मछली की खाल निकालना और उसकी बोनलेस फिलेट निकालना है। यह बहुत नाजुक काम के लिए बना है।

6. क्लीवर – भारी चाकू

यह सबसे भारी चाकू है। देखने में लोहे की ईंट जैसा चौकोर लगता है। इसका वजन बहुत ज्यादा होता है। इससे हड्डी तोड़ना, नारियल तोड़ना, कद्दू और लौकी काटना और लहसुन को कुचलने का काम होता है। चाइनीज सेक्शन में इसका बहुत उपयोग होता है।

7. सेंटोकू नाइफ – जापानी चाकू

यह जापान का बना हुआ चाकू है। यह शेफ नाइफ जैसा ही है पर उससे हल्का है। इसके ब्लेड पर छोटे छोटे गड्ढे होते हैं ताकि सब्जी चिपके नहीं। सलाद और सब्जी को बारीक काटने के लिए यह सबसे अच्छा है।

8. कार्विंग नाइफ बाँटने वाला चाकू

यह लंबा और पतला होता है, 12 इंच तक लंबा। जब दावत में पूरा चिकन रोस्ट या मटन लेग बनता है तो उसे पतले पीस में इसी से काटते हैं।

एक शेफ के तौर पर मेरा अनुभव होटल और घर के लिए बेस्ट चाकू

मैं पिछले 12 साल से होटल किचन में काम कर रहा हूँ, मैंने 50 हजार वाले जापानी चाकू से लेकर 500 वाले लोकल चाकू तक सब चलाए हैं। सच बताऊँ तो महंगा चाकू ही सब कुछ नहीं होता।

hotel kitchen me chaku ke prakar होटल के लिए सबसे बेस्ट Victorinox और Kohe है, क्योंकि होटल में दिन भर में 50 किलो सब्जी काटनी पड़ती है, यहाँ हल्का और तेज धार वाला चाकू चाहिए जो हाथ न दुखाए। Wusthof बहुत अच्छा है पर बहुत भारी है, उससे पूरा दिन काम नहीं हो पाता।

वहीं घर के लिए मैं हमेशा बोलता हूँ, सिर्फ एक Victorinox का 8 इंच शेफ नाइफ ले लो। मेरे घर में भी पिछले 5 साल से वही चल रहा है। एक अच्छा चाकू आपके काम को आधा कर देता है। इसलिए ब्रांड के पीछे मत भागो, अपने हाथ में पकड़ कर देखो जो हल्का लगे वही बेस्ट है।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि होटल की किचन में एक चाकू से काम क्यों नहीं चलता। hotel kitchen me chaku ke prakar 8 तरह के होते हैं और हर चाकू का काम अलग होता है।

शेफ नाइफ से 70% सब्जी काटी जाती है, पेयरिंग नाइफ से बारीक डिजाइन बनता है, ब्रेड नाइफ से ब्रेड और केक कटता है, और क्लीवर से हड्डी तोड़ी जाती है। सही चाकू से काम करने पर काम तेज होता है और सब्जी की कटिंग भी सुंदर आती है।

अगर आप घर के लिए लेना चाहते हैं तो सिर्फ दो चाकू काफी हैं एक 8 इंच का शेफ नाइफ और एक छोटा पेयरिंग नाइफ। उम्मीद है आपको ये hotel kitchen me chaku ke prakar वाली जानकारी पसंद आई होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. होटल की किचन में कुल कितने प्रकार के चाकू होते हैं

उत्तर होटल की प्रोफेशनल किचन में मुख्य रूप से 8 प्रकार के चाकू होते हैं – शेफ नाइफ, पेयरिंग नाइफ, ब्रेड नाइफ, बोनिंग नाइफ, फिलेट नाइफ, क्लीवर, सेंटोकू नाइफ और कार्विंग नाइफ।

Q2. घर के लिए कौन सा चाकू सबसे अच्छा है?

उत्तर घर के लिए 2 चाकू सबसे अच्छे हैं। एक 8 इंच का शेफ नाइफ जिससे सारी सब्जी काट सकते हैं, और दूसरा छोटा पेयरिंग नाइफ जिससे छिलका और फल काट सकते हैं।

Q3. सबसे महंगा चाकू कौन सा होता है?

उत्तर सबसे महंगा जापानी सेंटोकू और शेफ नाइफ होता है। जापान के बने चाकू की धार सबसे तेज होती है और कीमत 5,000 से 15,000 रुपये तक होती है। धन्यवाद

Chef chain singh 🙏

चाकू के प्रकारों और इतिहास के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Wikipedia पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अगर आप 5-स्टार होटल स्टाइल में सब्जी काटना सीखना चाहते हैं, तो हमारी गाइड चाकू चलाने का सही तरीका जरूर पढ़ें।