चाकू चलाने का सही तरीका – शेफ जैसे सब्जी काटना सीखें

Chaku chalane ka sahi tarika एक अनुभवी शेफ की जुबानी

रसोई में मैंने सबसे पहले क्या सीखा था? खाना बनाना नहीं, चाकू पकड़ना। जब मैने होटल में शुरुवात की थी तब मेरा जो हेड शेफ थे ओ बहुत उम्र के शेफ थे और बहुत अनुभवी थे

मेरे शेफ मुझे कहते थे, “चैन सिंह, जिसको चाकू चलाना आ गया, समझो आधा शेफ बन गया।” आज 12 साल बाद मुझे समझ आता है कि वो बिल्कुल सही कहते थे।

अगर आपकी सब्जी एक टुकड़ा मोटा और एक पतला कट रही है, या चाकू चलाते वक्त डर लगता है, तो ये लेख आपके लिए ही है।

सब्जियों को एक बराबर आकार में क्यों काटना जरूरी है?

ये सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। इसके पीछे पूरा विज्ञान है।

1. बराबर पकने के लिए

सोचिए, आप मिक्स वेज बना रहे हैं। अगर गाजर का एक टुकड़ा बड़ा और एक छोटा है, तो छोटा टुकड़ा ज्यादा पक जाएगा और बड़ा टुकड़ा कच्चा रह जाएगा। जब सब टुकड़े एक आकार के होंगे, तो पूरा खाना एक ही समय पर और बराबर पकेगा। हम इसे किचन में यूनिफॉर्म कुकिंग कहते हैं।

2. . खाने की सुंदरता के लिए

होटल में खाना स्वादिष्ट तो होता ही है, सुंदर भी दिखता है। बराबर कटी हुई सब्जी खाने की इज्जत बढ़ा देती है।

Chef Chain Singh zig-zag chaku se gajar aur zucchini ki design wali cutting karte hue
Zig-Zag chaku se aise design wali cutting – Hotel jaisi plating ke liye

Chaku chalane ka sahi tarika 3 तकनीकें जो हर शेफ को आनी चाहिए

इन 3 चीजों को मैंने अपने हर छात्र को पहले दिन सिखाया है।

1. पंजे वाली पकड़ (The Claw Grip) – सबसे जरूरी

ये गलती 90% लोग करते हैं। सब्जी को उंगलियों से पकड़ते हैं। ऐसा कभी मत करो।

सही तरीका अपनी उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ो, जैसे शेर का पंजा। सब्जी को पंजे से पकड़ो, उंगलियों के आगे वाले हिस्से से चाकू को गाइड करो। इससे चाकू का ब्लेड कभी भी उंगली पर नहीं लगेगा। शुरू में अजीब लगेगा, 2 दिन में आदत बन जाएगी।

2. चाकू को पकड़ने का सही तरीका

चाकू को हथौड़े की तरह मुट्ठी में मत पकड़ो। इससे कंट्रोल खत्म हो जाता है।

सही तरीका अंगूठे और पहली उंगली से ब्लेड के नीचे वाले हिस्से को चुटकी में पकड़ो। बाकी 3 उंगलियां हैंडल पर लपेटो। इस पकड़ से आप चाकू पर राज करोगे।

3. झूला तकनीक (Rocking Motion) – तेज काटने का राज

नए लोग चाकू को ऊपर-नीचे पटकते हैं। शेफ ऐसा नहीं करते

चाकू की आगे वाली नोक को हमेशा बोर्ड पर टिका रहने दो। अब पीछे वाले हिस्से को ऊपर-नीचे चलाओ। ये झूले जैसा मोशन होगा। इससे आपकी स्पीड 2 गुना बढ़ जाएगी और हाथ भी नहीं थकेगा।

कौन सा चाकू किस काम के लिए होता है?

एक ही चाकू से सब काम मत करो।

बड़ा शेफ चाकू (8 इंच) 90% काम इसी से होता है – प्याज, टमाटर, सब्जी सब।

छोटा चाकू। छोटे काम जैसे लहसुन छीलना या आलू की आँख निकालना।

चाकू के बारे में और पढ़ने के लिए आप wikipedia देख सकते हैं। और मेरी ये पोस्ट भी पढ़ें धनिया को 10 दिन तक फ्रेश कैसे रखे

एक बात हमेशा याद रखो, तेज चाकू सुस्त चाकू से ज्यादा सुरक्षित होता है, क्योंकि उस पर जोर नहीं लगाना पड़ता और वो फिसलता नहीं है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज से ही पंजे वाली पकड़ का अभ्यास शुरू करो। धीरे-धीरे काटो, स्पीड अपने आप आ जाएगी। उम्मीद है आपको chaku chalane ka sahi tarika अच्छे से समझ आ गया होगा। चाकू से दोस्ती कर लो, वो आपका सबसे अच्छा दोस्त बन जाएगा।

अंत में, यही है chaku chalane ka sahi tarika जिसे हर घर में अपनाना चाहिए। अगर आप इस chaku chalane ka sahi tarika को रोज अपनाएंगे तो आपकी कटिंग स्पीड दोगुनी हो जाएगी।

आपको कौनसी सब्जी काटने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है? नीचे कमेंट में जरूर बताना।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सवाल 1 सब्जी काटते समय उंगली कटने से कैसे बचें?

जवाब हमेशा पंजे वाली पकड़ (Claw Grip) का इस्तेमाल करें। उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ कर रखें और चाकू को उंगलियों के जोड़ (Knuckles) से गाइड करें। इससे ब्लेड कभी उंगली पर नहीं लगेगा।

सवाल 2 क्या तेज चाकू खतरनाक होता है?

जवाब नहीं, बल्कि सुस्त चाकू ज्यादा खतरनाक होता है। तेज चाकू पर जोर नहीं लगाना पड़ता और वो फिसलता नहीं है, जबकि सुस्त चाकू फिसल कर हाथ काट देता है।

सवाल 3: नौसिखिए के लिए कौन सा चाकू सबसे अच्छा है

जवाब शुरुआत के लिए 8 इंच का शेफ नाइफ सबसे अच्छा है। इससे 90% किचन के काम हो जाते हैं और इसका वजन बैलेंस्ड होने से कंट्रोल आसान रहता है।

सवाल 4 चाकू की धार तेज कैसे रखें?

जवाब हर बार इस्तेमाल से पहले 2-3 बार शार्पनिंग रॉड पर घिसें और हर 6 महीने में किसी लोहार या प्रोफेशनल से धार लगवाएं। चाकू को कभी भी कांच या पत्थर पर मत चलाएं।

धन्यवाद। Chef chain singh 🙏