चावल चिपक जाते हैं? होटल वाले 1 चम्मच ये डालते हैं

Khila khila chawal kaise banaye “मैं जब 2011 में देहरादून के एक होटल में हेल्पर था, मेरे चावल हमेशा चिपक जाते थे। एकदम हलवा बन जाता था। एक बार बारात के 20 किलो चावल मैंने खराब कर दिए थे। शेफ ने पूरा भगोना फेंकवा दिया था। तब उसने मुझे ये 1 चम्मच वाली ट्रिक बताई थी जो मैं आज तक इस्तेमाल करता हूँ

अगर आपके भी चावल चिपक जाते हैं तो ये गलती आप भी कर रहे हो।

Quick Overview – एक नजर में

सामग्रीमात्रा
चावल1 कटोरी
पानी 2 कटोरी
तेल या घी 1 चम्मच
नींबूआधा पीस
समय 15 मिनट
कितने लोग 3

गलती क्या होती है?

हम घर में 2 गलती करते हैं

1.चावल को एक ही बार धो के चढ़ा देते हैं। उसमें जो सफेद पानी होता है वो स्टार्च होता है, वही चिपकता है।

2. पानी का अंदाजा गलत लेते हैं। 1 कटोरी चावल में 3-4 कटोरी पानी डाल देते हैं। और बार-बार ढक्कन खोल के देखते हैं।

होटल जैसा Khila Khila Chawal Kaise Banaye – Step by Step

स्टेप 1 चावल को 3 बार धोना है

चावल को 2-3 बार पानी से अच्छे से धो लें ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए। चावल धोने का सही तरीका क्या है और इसके क्या फायदे हैं, इसके बारे में आप हेल्थलाइन (Healthline) की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

khila khila chawal kaise banaye cooker me chawal dho kar safed pani nikalna
Khile khile chawal ke liye 3 baar dho kar safed pani nikalna sabse zaruri step hai

स्टेप 2 पानी का पक्का हिसाब

होटल का हिसाब है – 1 कटोरी चावल = 2 कटोरी पानी। इसको 1:2 रेशो बोलते हैं। इससे ज्यादा पानी डालोगे तो चावल पकेगा नहीं, गलेगा

स्टेप 3 वो 1 चम्मच वाला सीक्रेट

जैसे ही पानी में उबाल आये, उसमें 1 चम्मच तेल या घी डाल दो और आधे नींबू का रस निचोड़ दो। तेल से हर दाना अलग-अलग रहता है और नींबू से चावल एकदम सफेद और खिला खिला बनता है। यही होटल वालों का असली सीक्रेट है।

अब ढक्कन लगा के गैस को बिल्कुल धीमा कर दो और 12 मिनट तक बिल्कुल मत खोलो।

बोनस टिप – मेरी आजमाई हुई

अगर कभी चावल चिपक भी जाये तो घबराना मत। गैस बंद करके भगोने पर एक गीला किचन टॉवल 10 मिनट के लिए डाल दो। अपनी भाप से चावल खुद अलग हो जाएंगे।

khila khila chawal kaise banaye final result hotel jaisa
Dekho hotel jaisa ekdum khila khila safed chawal taiyar hai

सवाल जवाब (FAQ)

  • सवाल 1. क्या बिना तेल-घी के खिले चावल बन सकते हैं
  • जबाब हाँ, बन सकते हैं। बस 3 बार धोना और 1:2 वाला पानी का हिसाब सही रखो तो बिना तेल के भी खिले बनेंगे।
  • सवाल 2. कौन से चावल सबसे कम चिपकते हैं?
  • पुराना बासमती। नया चावल और सेला चावल में स्टार्च ज्यादा होता है इसलिए वो सबसे ज्यादा चिपकता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, अब आपको समझ आ गया होगा कि khila khila chawal kaise banaye चावल चिपकने का कारण आपकी किस्मत या कुकर नहीं है। असली कारण सिर्फ 3 छोटी गलतियां हैं चावल को एक बार ही धोना, पानी का अंदाजा गलत लगाना और बार-बार ढक्कन खोलना।

मैंने होटल में 15 साल काम करके यही सीखा है कि खाना बनाना कोई जादू नहीं है, बस छोटा साइंस है। जब आप चावल को 3 बार धोकर उसका सारा स्टार्च निकाल देते हो, पानी का 1:2 वाला पक्का हिसाब रखते हो, और उबाल आते ही 1 चम्मच तेल और नींबू डाल देते हो, तो आपका चावल कभी नहीं चिपकेगा। हर दाना खिला-खिला और सफेद मोती जैसा बनेगा।

मैं खुद आज भी अपने घर में इसी तरीके से चावल बनाता हूँ और मेरी माँ भी अब यही तरीका अपनाती थी। आप भी आज शाम को एक बार इस khila khila chawal kaise banaye का तरीके को ट्राय करके देखो।

आपको ये ट्रिक कैसी लगी? आपके घर में चावल कैसे बनते हैं, चिपकते हैं या खिले-खिले बनते हैं? नीचे कमेंट में जरूर बताना। अगर आपका भी कोई सवाल है तो कमेंट करो, मैं खुद हर कमेंट का जवाब दूंगा। धन्यवाद

Chef chain singh 🙏

एक और जरूरी टिप – अक्सर चावल बचा हुआ रह जाता है और खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए आप किचन में फूड वेस्ट कैसे कम करें, इस पर मेरी यह पोस्ट पढ़ सकते हैं।”