Personal Hygiene Kya Hai मैं 12 साल से होटल किचन में हूँ, और एक बात दावे से कहता हूँ – कॉकरोच और चूहे से ज्यादा खतरनाक होता है गंदा स्टाफ।
Pest Control आप महीने में एक बार करवा लोगे, लेकिन Personal Hygiene रोज, हर घंटे करना पड़ता है। FSSAI का Schedule-4 साफ बोलता है
साफ भोजन की शुरुआत साफ इंसान से होती है।
अगर स्टाफ के हाथ गंदे हैं, नाखून बड़े हैं, बाल खुले हैं तो आप दुनिया की सबसे महंगी दवा भी मार लो, खाने में बैक्टीरिया जाएगा ही। आज मैं आपको किताबी ज्ञान नहीं, किचन का सच्चा अनुभव बताऊंगा
पर्सनल हाइजीन क्या है? असली मतलब समझो
Personal Hygiene का मतलब सिर्फ हाथ धोना नहीं है। इसका मतलब है — किचन में काम करने वाला हर व्यक्ति (शेफ से लेकर बर्तन धोने वाले तक) अपने शरीर, कपड़े, और आदतों को इतना साफ रखे कि उसके शरीर से कोई भी गंदगी खाने में न जाए।
सीधे शब्दों में कहें तो
आपका शरीर ही सबसे बड़ा Cross Contamination का सोर्स है
FSSAI के 7 गोल्डन नियम – जो हर शेफ को याद होने चाहिए
कई नए लड़के पूछते हैं कि personal hygiene kya hai और होटल किचन में इसका क्या काम है। असल में personal hygiene kya hai इसका सीधा मतलब है खुद को साफ रखना ताकि खाना भी साफ रहे। अगर आप एक बार समझ गए कि personal hygiene kya hai तो आप कभी भी गंदे कपड़ों या बड़े नाखूनों के साथ किचन में नहीं जाएंगे। इसलिए हर शेफ को पता होना चाहिए कि personal hygiene kya hai और इसके 7 जरूरी नियम क्या हैं।

Niyam 1 Haath Dhona – 20 Second Ka Jaadu
हम दिन में 100 बार हाथ धोते हैं, पर सही तरीका कोई नहीं जानता। FSSAI कहता है – 6 स्टेप में 20 सेकंड तक धोना। कब-कब धोना है?
- ड्यूटी शुरू करने से पहले
- टॉयलेट जाने के बाद
- कचरा, कच्चा चिकन, मछली छूने के बाद
- खांसी, छींक, पसीना पोंछने के बाद
- Ready-to-eat सलाद, चटनी छूने से ठीक पहले

Chef Tip मैंने देखा है लड़के सिर्फ पानी से हाथ धो लेते हैं। पानी से कीटाणु नहीं मरते, साबुन से मरते हैं। किचन में हमेशा Liquid Soap और Tissue होना चाहिए, कपड़ा वाला तौलिया कभी नहीं
नियम 2 यूनिफॉर्म का रूल सफेद कपड़ा क्यों?
होटल में सफेद यूनिफॉर्म इसलिए होता है ताकि गंदगी तुरंत दिख जाए। रोज धुला हुआ यूनिफॉर्म, एप्रन, और सिर पर Chef Cap या Hair Net पहनना अनिवार्य है
एक बार मेरे किचन में एक लड़के के खुले बाल बिरयानी में आ गए, कस्टमर ने पूरा पैसा वापस लिया और Google पर 1 Star Review दे दिया। 5000 का नुकसान सिर्फ 10 रुपये की टोपी की वजह से हुआ। बाल और दाढ़ी को हमेशा ढक कर रखो
Personal Hygiene Kya Hai? नियम 3 नाखून, दाढ़ी, नोज़ रिंग – छोटी चीज़, बड़ा नुकसान
FSSAI इस मामले में बहुत सख्त है
- नाखून एकदम कटे हुए, बिना नेल पॉलिश के। बड़े नाखून में 1 लाख से ज्यादा बैक्टीरिया छुपकर बैठते हैं।
- दाढ़ी या तो पूरी बनी हुई हो या फिर Beard Net से पूरी तरह ढकी हो।
- ज्वेलरी किचन में अंगूठी, घड़ी, कड़ा, नोज पिन – सब मना है। इनमें आटा और खाने के कण फंस जाते हैं जो बाद में सड़ते हैं।
नियम 4 बीमारी में किचन में नो एंट्री
ये नियम सबसे ज्यादा Ignore किया जाता है। अगर आपको बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम, दस्त है या हाथ पर कोई कट लगा हुआ है, तो भूलकर भी किचन में मत घुसो
आपकी छींक से निकला एक ड्रॉप 2 फीट तक दूर जा सकता है और पूरे खाने को खराब कर सकता है। FSSAI कहता है ऐसे स्टाफ को तुरंत छुट्टी दो और Medical Fit Certificate मिलने के बाद ही वापस काम पर लो
नियम 5 थूकना, गुटखा, बीड़ी – सीधा लाइसेंस कैंसिल
मेरे सामने एक होटल का लाइसेंस सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गया क्योंकि फूड इंस्पेक्टर को किचन के कोने में गुटखे की पीक मिल गई थी
- किचन में थूकना, गुटखा खाना, बीड़ी-सिगरेट पीना, नाक-कान में उंगली डालना – ये FSSAI की नजर में गंभीर Crime है
- अगर नशा करना ही है, तो किचन से दूर अलग Smoking Zone बनाओ
नियम 6 ग्लव्स का सही यूज
हर चीज में Gloves पहनना जरूरी नहीं है। FSSAI का नियम साफ है
- सिर्फ Ready-to-eat Food जैसे सलाद, फल, चटनी, रोटी को छूते समय ही Gloves पहनो
- कच्चा चिकन काटने के बाद वही Gloves पहनकर सलाद मत काटो, वरना भयंकर Cross Contamination हो जाएगा
- हर 2 घंटे में अपने Gloves जरूर बदलो
नियम 7 रोज़ नहाना और परफ्यूम नहीं
गर्मी में 16 घंटे किचन में काम करके पसीना आना आम बात है, इसलिए रोज नहाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, तेज इत्र (Perfume) या Deo लगाकर किचन के अंदर मत आओ, क्योंकि उसकी तेज महक खाने में घुल जाती है और खाने का स्वाद बिगाड़ देती है

होटल के ये सारे नियम FSSAI के हिसाब से बने हैं, इसकी पूरी जानकारी आप यहाँ देख सकते हैं।
(व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े आम सवाल (FAQ)
- प्रश्न 1. क्या रसोई में इत्र या तेज परफ्यूम लगा सकते हैं?
- उत्तर.नहीं। तेज महक खाने की खुशबू में मिल जाती है और खाना खराब लगता है
- प्रश्न 2. क्या रसोई में मोबाइल चला सकते हैं?
- उत्तर. नहीं। मोबाइल पर बहुत कीटाणु होते हैं और ध्यान भटकने से दुर्घटना भी हो सकती है।
- प्रश्न 3 हाथ कब-कब धोना जरूरी है?
- शौचालय से आने के बाद, कचरा छूने के बाद, कच्चा मांस छूने के बाद और हर एक घंटे में
निष्कर्ष – असली शेफ कौन है?
असली शेफ वो नहीं जो सिर्फ स्वादिष्ट खाना बनाए, असली शेफ वो है जिसका खाना सुरक्षित भी हो।
Pest Control बाहर के कीड़े-मकौड़ों को रोकता है, लेकिन Personal Hygiene आपके अंदर के कीटाणुओं को रोकता है। अगर आप ये 7 नियम रोज ईमानदारी से फॉलो करोगे, तो कोई भी FSSAI Officer आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता और कस्टमर भी आंख बंद करके आप पर भरोसा करेगा।
याद रखो Saaf Safai = Surakshit Bhojan
ये भी पढ़ें pest control kya hai
