कॉन्टी किचन में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी चीज से होता है तो वो है लेट्यूस और आइसबर्ग। मैं शेफ चैन सिंह, पिछले 12 साल से इसी लाइन में हूँ। मैंने भी शुरू में बहुत नुकसान झेला है। मंडी से 2 किलो लेट्यूस लाओ और 2 दिन में आधा काला पड़ कर कचरे में। तब जाके समझ आया कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe ये किताबों में नहीं, अनुभव से आता है
आजकल हर नया लड़का पूछता है – शेफ, lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe कि कई दिनों तक खराब न हो। तो आज मैं अपना वही तरीका बता रहा हूँ जिससे मेरा माल 15 से 20 दिन या इससे भी ज्यादा दिनों तक तक एकदम कड़क और हरा भरा रहता है
लेट्यूस और आइसबर्ग खराब क्यों होता है?
इसका सबसे बड़ा दुश्मन है पानी और हवा। हम सबसे बड़ी गलती यही करते हैं। मंडी से लाते ही धो देते हैं और उसी गीलेपन में पन्नी में बांध कर फ्रिज में ठूंस देते हैं। पन्नी के अंदर पसीना आता है और वही पसीना पत्ते को सड़ा देता है। होटल में एसी किचन में भी यही होता है। इसलिए अगर आपको जानना है कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe तो सबसे पहले धोने की आदत छोड़नी पड़ेगी
मेरा 12 साल का आजमाया हुआ तरीका
1. खरीदते समय ही आधी जंग जीत लो
मैं हमेशा बोलता हूँ, सड़ा माल कितनी भी ट्रिक लगा लो फ्रेश नहीं रहेगा। मंडी में कभी भी धुला हुआ, खुला हुआ, कटा-फटा पत्ता मत लो। हमेशा जड़ वाला, टाइट बंधा हुआ, भारी आइसबर्ग लो। हाथ में लेकर देखो, अगर अंदर से खोखला लग रहा है तो मत लो। टाइट वाला ही एक महीना टिकता है। ये पहला नियम है अगर आप सीखना चाहते हैं कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe
2. लाते ही धोने की गलती कभी मत करना
ये सबसे जरूरी पॉइंट है। मेरे अंडर में जो भी नया लड़का आता है, वो यही गलती करता है। लेट्यूस को कभी भी लाते ही नहीं धोना है। सिर्फ नीचे की काली जड़ को चाकू से काट दो और ऊपर के 2-3 पीले या खराब पत्ते निकाल कर फेंक दो। बस। पत्ते के अंदर जो नमी है, वही उसे जिंदा रखेगी

3. मेरी असली ट्रिक – कागज और स्टील का डब्बा
ये ट्रिक मुझे मेरे सीनियर शेफ ने सिखाई थी। एक बड़ा स्टील का एयरटाइट डब्बा लो, प्लास्टिक वाला मत लेना। डब्बे के नीचे 2-3 किचन पेपर या मोटा टिश्यू पेपर बिछा दो। अब लेट्यूस और आइसबर्ग को बिना खोले, बिना तोड़े, एक सूखे किचन पेपर में हल्के हाथ से लपेट दो। जैसे छोटे बच्चे को कंबल में लपेटते हैं।

अब उस लपेटे हुए पत्ते को डब्बे में रखो और ऊपर से फिर एक सूखा पेपर रख कर डब्बा टाइट बंद कर दो। ये पेपर फ्रिज का सारा फालतू पानी सोख लेगा।

4. फ्रिज में कहाँ रखना है
इसको कभी भी नीचे वाली सब्जी की ट्रॉली में मत रखो। वहाँ नमी सबसे ज्यादा होती है। हमेशा फ्रिज की सबसे ऊपर वाली शेल्फ में रखो, जहाँ 1 से 4 डिग्री के बीच ठंडक रहती है। वहाँ ये सबसे ज्यादा कड़क रहता है
5. . हर 4 दिन में एक काम जरूर करो
अगर आप चाहते हैं कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe वो भी पूरे 15 से 20 दिनों के लिए, तो हर चौथे दिन डब्बा खोल कर देखना पड़ेगा। अगर अंदर का पेपर गीला हो गया है तो तुरंत निकाल कर सूखा पेपर लगा दो। सिर्फ यही एक काम पूरे महीने करना है। गीला पेपर ही पत्ते को काला करता है

कभी काट के नहीं करना है
काट कर स्टोर कभी मत करो, जब ऑर्डर आए तभी काटो। पन्नी या पॉलिथीन में बांध कर मत रखो। नमक या सिरके के पानी में भिगो कर रखने से स्वाद एकदम खराब हो जाता है, कस्टमर कंप्लेंट करेगा
तो दोस्तों, अब आपको समझ आ गया होगा कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe। ये कोई यूट्यूब का ज्ञान नहीं है, ये मेरे 12 साल के पसीने का अनुभव है। एक बार इस तरीके से करके देखो, आपका महीना भर का नुकसान बचना पक्का है
अंत में एक शेफ वाली सलाह
देखो ट्रिक कितनी भी बड़ी हो, ताजा माल की बात ही अलग है। होटल-रेस्टोरेंट में तो रोज सब्जी वाला सप्लायर आता ही है। तो मेरी मानो तो कोशिश यही करो कि जितना इस्तेमाल होता है, उतना ही माल मंगवाओ
स्टोर करके रखना मजबूरी है, समझदारी नहीं। रोज का ताजा लेट्यूस और आइसबर्ग का क्रंच और स्वाद, 30 दिन स्टोर किये हुए माल में कभी नहीं आएगा। इसलिए स्टॉक लिमिट में रखो और रोज ताजा मंगवाओ, यही एक सच्चे शेफ की निशानी है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
- Q1 Lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe bina kaale pade?
- Ans इसको कभी भी काट कर या धो कर स्टोर मत करो। सूखे किचन पेपर में लपेट कर स्टील के एयरटाइट डब्बे में 1 से 4 डिग्री पर रखो और हर 4 दिन में गीला पेपर बदलते रहो
- Q2 क्या लेट्यूस और आइसबर्ग को पन्नी में रख सकते हैं?
- Ans नहीं, पन्नी में बिल्कुल मत रखो। पन्नी के अंदर पसीना आता है जिससे पत्ता 2 दिन में ही सड़ जाता है। हमेशा पेपर और डब्बे का इस्तेमाल करो
- Q3. फ्रिज में लेट्यूस कितने दिन तक फ्रेश रहता है?
- Ans अगर आप मेरे बताए हुए पेपर वाले तरीके से रखेंगे तो लेट्यूस और आइसबर्ग 25 से 30 दिन तक एकदम कड़क और फ्रेश बना रहेगा
निष्कर्ष (Conclusion)
तो कुल मिलाकर बात यही है कि lettuce aur iceberg ko fresh kaise rakhe ये कोई जादू नहीं है, सिर्फ सही तरीका है। अगर आप मंडी से लाते ही धोने और पन्नी में रखने की गलती छोड़ दोगे और मेरे बताए पेपर और स्टील के डब्बे वाले तरीके को अपना लोगे, तो आपका महीना भर का नुकसान बच जाएगा।
याद रखो, अच्छा शेफ वही है जो माल को खराब होने से बचाए। ट्रिक आजमा कर देखो और फायदा सबके साथ शेयर करो।
आपको ये ट्रिक कैसी लगी?
मैंने अपना 12 साल का पूरा अनुभव इस पोस्ट में डाल दिया है। क्या आप भी होटल में इसी तरीके से स्टोर करते हैं या आपका कोई दूसरा तरीका है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं
और अगर आपके मन में लेट्यूस या आइसबर्ग को लेकर कोई भी सवाल है तो कमेंट करो, मैं खुद जवाब दूंगा thanks 👍
Chef chain singh 🙏
