(20 मिनट में रेस्टोरेंट वाला Chilli Chicken घर पर 😱)

आज हम सीखेंगे घर पर Chilli Chicken Recipe in Hindi बनाना। वो भी बिना अजीनोमोटो के रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

एक Chef होने के नाते मैंने नोटिस किया है कि 90% लोग Chilli Chicken Recipe in Hindi बनाते समय 1 गलती करते हैं। वो चिकन को सॉस में बहुत देर तक पकाते हैं।

बस यहीं पर गेम खराब हो जाता है।मेरे किचन में हम इसे “High Heat Toss” कहते हैं। चिकन अलग से क्रिस्पी फ्राई करो, सॉस अलग से तैयार करो, और दोनों को आखिरी 45 सेकंड में मिलाओ। रिजल्ट? बाहर से क्रिस्पी, अंदर से जूसी और ऊपर से चमकता हुआ सॉस।

ये वही ट्रिक है जो मैं अपने रेस्टोरेंट में यूज करता हूं। आज वही सीक्रेट आपके साथ शेयर कर रहा हूं

Quick Overview: Restaurant Style Chilli Chicken

Prep Time15 मिनट
Cook Time10 मिनट
Marination + Rest Time20 मिनट या इससे ज्यादा भी दे सकते हो जितना ज्यादा रेस्ट दोगे चिकन उतना ज्यादा टेस्टी होगा
Total Time45मिनट
Servings 4 लोग
DifficultyEasy
CuisineIndo-Chinese

Rest Time = मैरिनेट होने देना (इसे बिल्कुल स्किप मत करना, असली फ्लेवर यहीं से आता है)

Chilli Chicken Recipe in Hindi बनाने के लिए
सामग्री – 4 लोगों के लिए

  • चिकन मैरिनेशन के लिए
सामग्रीमात्रा
बोनलेस चिकन (thai)500 ग्राम, 1 इंच के टुकड़े
अदरक-लहसुन पेस्ट15 ग्राम / 1 बड़ा चम्मच
नमकस्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर1 ग्राम / 1/4 छोटा चम्मच
कॉर्नफ्लोर16 ग्राम / 2 बड़े चम्मच
मैदा8 ग्राम / 1 बड़ा चम्मच
अंडा1पीस (ऑप्शनल)
तेल500 ml (तलने के लिए)

सॉस और सब्जी के लिए

सामग्रीमात्रा
तेल30 ml / 2 बड़े चम्मच
लहसुन20 ग्राम / 7-8 कली, बारीक(chop) कटी
अदरक10 ग्राम / 1 इंच, बारीक (chop)कटा
हरी मिर्च10 ग्राम / 3-4, चीरा लगा के बारीक कटी हुई
प्याज100 ग्राम / 1 बड़ा, त्रिकोण में कटा हुआ
शिमला मिर्च80 ग्राम / 1 मध्यम, त्रिकोण कटी
हरी प्याज15 ग्राम / 2 डंठल (गार्निश)

सॉस मिक्स के लिए

सामग्रीमात्रा
डार्क सोया सॉस10 ml / 2 छोटे चम्मच
टोमैटो केचप30 ग्राम / 2 बड़े चम्मच
रेड चिली सॉस या चिली पेस्ट15 ग्राम / 1 बड़ा चम्मच या (आवश्यकतानूसार)
सिरका / विनेगर3 ml / 1/2 छोटा चम्मच
चीनी2 ग्राम / 1/2 छोटा चम्मच
नमकस्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर1 ग्राम / 1/4 छोटा चम्मच
पानी60 ml / 3-4 बड़े चम्मच या आवश्यकतानूसार
कॉर्नफ्लोर स्लरी2 ग्राम कॉर्नफ्लोर + 10 ml पानी

Chef Tip रेस्टोरेंट में हम हमेशा ग्राम और ml से ही नापते हैं, क्योंकि चम्मच के माप से हर बार टेस्ट बदल सकता है। अगर आपके पास किचन स्केल है, तो 500g Chilli Chicken Recipe in Hindi के लिए यह माप एकदम परफेक्ट है

नोट: चिकन को हमेशा साफ और FSSAI के नियमों के हिसाब से खरीदें।

Chilli Chicken recipe in Hindi के लिए विकल्प की सूची

1. कॉर्नफ्लोर न हो तो = चावल का आटा या अरारोट 16g ले लो, इससे और ज्यादा क्रिस्पी बनेगा

2. रेड चिली सॉस न हो तो = टोमैटो केचप 15g + 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर + 1 कली पिसा हुआ लहसुन

3. सिरका न हो तो = नींबू का रस 3ml (लगभग आधा नींबू) डाल दो।

4. शिमला मिर्च न हो तो = 40g पत्ता गोभी + 40g गाजर के पतले स्ट्रिप काट कर डाल दो

5. हरी प्याज न हो तो = 10g बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश कर दो

note.सोया सॉस, केचप और चिली सॉस—ये 3 चीजें मुख्य हैं, इन्हें जरूर रखें। इनके बिना असली Chilli Chicken recipe in Hindi का वह चाइनीज फ्लेवर नहीं आएगा

Chilli Chicken recipe in Hindi Banane ki Vidhi – Step by Step

  • Step 1: चिकन मैरिनेट करो – 30 मिनट
  • 1. एक बाउल में 500g बोनलेस चिकन के टुकड़े लो
Restaurant style chilli chicken recipe ke liye kate hue kache chicken ke pieces
Chilli chicken banane ke liye boneless chicken ke cubes
  • 2. इसमें 15g अदरक-लहसुन पेस्ट, 5ml 3g नमक, 1g काली मिर्च डालो
  • 3. अब 16g कॉर्नफ्लोर + 8g मैदा + 1 अंडा डालकर अच्छे से मिक्स करो।
  • 4. कम से कम 30 मिनट के लिए रख दो। जल्दी है तो 20 मिनट भी चलेगा
  • Step 2: चिकन फ्राई करो – 6-7 मिनट
  • 1. कढ़ाई में तेल गरम करो, आंच मीडियम-हाई रखो
  • 2. मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर 4-5 मिनट तक क्रिस्पी होने तक फ्राई करो
  • 3. टिश्यू पेपर पर निकाल लो, एकदम कुरकुरा होना चाहिए
  • Step 3: सॉस बनाओ – 5 मिनट
  • 1. दूसरी कढ़ाई में 30ml तेल गरम करो। 20g कटा लहसुन + 10g कटा अदरक + 10g हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड भूनो
  • 2. अब 100g त्रिकोण में कटे प्याज + 80g शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 1 मिनट भूनो। सब्जी क्रंची रहनी चाहिए
  • 3. एक बाउल में सॉस मिक्स तैयार करो: 10ml सोया सॉस + 30g केचप + 15g रेड चिली सॉस या चिली पेस्ट+ 3ml सिरका + 2g चीनी + 1g काली मिर्च + 60ml पानी
  • 4. ये सॉस मिक्स कढ़ाई में डालो और इसमें नमक स्वादानुसार और काली मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तेज आंच पर टोस करते हुए उबलने दो
  • Step 4: सबको मिक्स करो – 2 मिनट
  • 1. अब फ्राई किया हुआ चिकन कढ़ाई में डाल दो
  • 2. ऊपर से 10ml कॉर्नफ्लोर स्लरी डालो और 1-2 मिनट तक चलाते रहो जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए
  • 3. गैस बंद कर दो और ऊपर से 15g कटी हरी प्याज डाल दो
Chilli Chicken Recipe in Hindi
20 मिनट में बनने वाली Chilli Chicken Recipe in Hindi
  • Chef प्रो टिप्स
  • क्रिस्पी के लिए: चिकन को डबल फ्राई मत करो, एक बार में ही हाई फ्लेम पर परफेक्ट क्रिस्पी फ्राई करो
  • सॉस के लिए: सॉस डालने के बाद आंच तेज रखो, वरना चिकन सॉगी (गीला और मुलायम) हो जाएगा
  • सर्व करने के लिए: इसे गरमा-गरम फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स या नान के साथ तुरंत सर्व करो

नोट. यह Chilli Chicken Recipe in Hindi 100% अजीनोमोटो-फ्री (Ajinomoto-free) है। अगर आपको घर पर बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा गहरा ‘उमामी फ्लेवर’ चाहिए, तो आप सॉस में 1/2 छोटा चम्मच चिकन ब्रॉथ पाउडर का ऑप्शनल इस्तेमाल कर सकते हैं

Chilli Chicken के Chef Secrets

  • डबल कोटिंग का जुगाड़ चिकन मैरिनेट करने के बाद 10 मिनट फ्रिज में रख दो। फिर फ्राई करो। बाहर से एकदम कुरकुरा और अंदर से जूसी बनेगा
  • सॉस का कलर सीक्रेट लाल फूड कलर मत डालना। 1/4 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च + 1 छोटा चम्मच केचप डालो। नेचुरल रेस्टोरेंट वाला लाल रंग आएगा
  • वोक-हे फ्लेवर घर पर सॉस बनाते समय आंच एकदम तेज रखो। कढ़ाई से धुआं निकले तब सब्जी डालो। इसी को “वोक-हे” कहते हैं। टेस्ट 10x बढ़ जाएगा
  • उमामी टेस्ट का सीक्रेट सॉस में 1/4 छोटा चम्मच चीनी जरूर डालो। वो तीखा-खट्टा-मीठा बैलेंस करती है। बिना चीनी के टेस्ट अधूरा लगता है
  • लहसुन का फ्लेवर लहसुन को सॉस के शुरू में मत जला देना। पहले तेल गरम करो, फिर लहसुन 30 सेकंड। ज्यादा देर भुना तो कड़वा हो जाएगा
  • आखिरी वाली चमक गैस बंद करने के बाद ऊपर से 1/2 छोटा चम्मच तिल का तेल और हरी प्याज डाल दो। रेस्टोरेंट जैसी चमक और खुशबू आ जाएगी

Chilli Chicken – Serving & Pairing Sujhav

  • Serve कैसे करें – प्लेटिंग के 3 तरीके
  • सफेद अंडाकार या गोल प्लेट लो। गहरे लाल रंग के चिकन का कलर सफेद प्लेट पर सबसे ज्यादा निखर कर आता
  • प्लेट के दाहिने साइड में चिकन का ढेर लगाओ (एकदम पहाड़ जैसा)
  • इस बात का खास ध्यान रखो कि शिमला मिर्च और प्याज के पीस ऊपर से साफ दिखाई दें
  • गार्निश का सीक्रेट – यही देता है प्रो लुक
  • हरी प्याज: बारीक कटी हुई ऊपर से चारों तरफ छिड़क दो।
  • माइक्रो ग्रीन्स / धनिया: बीच में एक चुटकी रख दो ताकि शानदार कलर कॉन्ट्रास्ट मिले
  • Chilli Chicken recipe in Hindi के साथ क्या खाएं – Best Pairing
  • Egg Fried Rice क्लासिक जोड़ी। सॉस राइस में मिक्स होकर मजा डबल हो जाता है
  • Hakka Noodles तीखा-चटपटा नूडल्स + चटपटा चिकन = बेस्ट कॉम्बो
  • Garlic Naan / Roti ग्रेवी वाला है तो नान के साथ झोल पोछकर खाने का अलग ही मजा है
  • Schezwan Fried Rice. तीखा लवर्स के लिए डबल तड़का
  • Cold Beer / Coke. पार्टी में स्टार्टर के साथ ठंडी ड्रिंक जरूर रखना

Chilli Chicken recipe in Hindi अकेला राजा है। इसके साथ चावल या नूडल्स रख दो तो दावत बन जाती है

Chilli Chicken – Storage & Dubara Garam Karne ka Sujhav

  • Store कैसे करें
  • फ्रिज में: पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखो। यह 2 दिन तक आराम से चल जाएगा
  • फ्रीजर में मत रखो कॉर्नफ्लोर वाली कोटिंग फ्रीज होते ही पूरी तरह सॉगी (गीली) हो जाएगी

टिप: अगर हो सके तो चिकन और सॉस को अलग-अलग स्टोर करो, और सर्व करते समय ही दोनों को मिक्स करें

  • Dubara Garam कैसे करें – ताकि क्रिस्पी रहे
  • कढ़ाई / तवा (बेस्ट) 1 छोटा चम्मच तेल गरम करो। तेज आंच पर 2-3 मिनट पलटते हुए सेको।90% क्रिस्पीनेस वापस आ जाएगी
  • Microwave. सिर्फ 30 सेकंड हाई पर रखें और ऊपर टिश्यू पेपर ढक दें।जल्दी हो जाएगा पर थोड़ा सा सॉगी रहेगा
  • Chef Secret Storage Tips
  • सॉस गाढ़ी हो जाए तो दोबारा गरम करते समय 1-2 चम्मच पानी छिड़क दो, फिर तेज आंच पर 30 सेकंड चलाओ
  • ताजा स्वाद लाने के लिए गरम करने के बाद ऊपर से थोड़ी ताजी हरी प्याज और हल्का सा नींबू निचोड़ दो

Nutrition Facts (500g बोनलेस चिकन)

पूरी रेसिपी के लिए (लगभग 3-4 लोगों हेतु)

न्यूट्रिएंटमात्रा
कैलोरी1600 – 1800 kcal
प्रोटीन (110g): अकेले 500g चिकन से 100g+ शुद्ध प्रोटीन मिलता है, साथ में अंडा और कॉर्नफ्लोर से थोड़ा और जुड़ जाता है
फैट(90g): सबसे बड़ा हिस्सा डीप फ्राई करने वाले तेल और चिकन के नेचुरल फैट से आता है। अगर आप इसे एयर फ्रायर में बनाएंगे, तो फैट सीधे 40g तक कम हो जाएगा
कार्ब्स(70g): मैदे, कॉर्नफ्लोर, टोमैटो केचप, हल्की चीनी और सब्जियों के कार्बोहाइड्रेट्स से
सोडियम 3500 – 4000 mg सोया सॉस, केचप और नमक की मौजूदगी के कारण। (हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज सोया सॉस की मात्रा कम रख सकते हैं)
फाइबर4 – 5 gपूरी तरह से सब्जियों (प्याज, शिमला मिर्च, हरी प्याज, अदरक, लहसुन ) से आता है!
  • Chef के 2 हेल्दी ट्विस्ट
  • लो-फैट वर्जन चिकन को डीप फ्राई करने के बजाय Air Fryer में 200°C पर 12 मिनट रोस्ट करें। इससे फैट सीधा 50% तक कम हो जाएगा
  • हाई-प्रोटीन ट्विस्ट अंडा स्किप करके थोड़ा एक्स्ट्रा कॉर्नफ्लोर इस्तेमाल करें; प्रोटीन उतना ही रहेगा, बस कार्ब्स में थोड़ा बदलाव होगा

नोट. ये अनुमानित (Estimated) आंकड़े हैं। आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रांड और तेल की मात्रा के हिसाब से इसमें थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। वजन घटाने (Weight Loss) वाले लोग 1 सर्विंग से ज्यादा न खाएं

Chilli Chicken – फायदे और नुकसान (Pros & Cons)

  • Chilli Chicken recipe in Hindi के फायदे
  • हाई प्रोटीन वाला स्टार्टर 1 सर्विंग में 28-30 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। यह मसल बिल्डिंग और लंबे समय तक पेट भरा रखने के लिए बेहतरीन है, इसलिए यह जिम जाने वालों की फेवरेट डिश है
  • मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है. इसमें मौजूद अदरक, लहसुन, हरी/लाल मिर्च और काली मिर्च शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है और सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है
  • झटपट बन जाती है. यह मात्र 15-20 मिनट में तैयार हो जाती है। अचानक मेहमान आ जाएं या तेज क्रेविंग हो, तो यह सबसे फास्ट और सबको पसंद आने वाली पार्टी डिश है
  • Chilli Chicken recipe in Hindi के सम्भावित नुकसान
  • तेल और कैलोरी ज्यादा। डीप फ्राई और सॉस की वजह से 1 प्लेट में 400-450 कैलोरी और 22-25 ग्राम फैट आ जाता है। अगर इसे रोज खाया जाए, तो वजन बढ़ सकता है
  • सोडियम और शुगर हाई। सोया सॉस, केचप और चीनी के इस्तेमाल से इसमें नमक और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को इसे संभलकर खाना चाहिए
  • पेट में गर्मी / एसिडिटी बहुत ज्यादा तीखा और डीप फ्राई होने की वजह से कुछ लोगों को एसिडिटी, सीने में जलन या पेट खराब होने की समस्या हो सकती है

Chef की 1 सलाह हफ्ते में 1 बार, और वो भी घर पर बना हुआ खाओ = स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट बैलेंस

Chilli Chicken Recipe in Hindi

15 Minute Restaurant Style Chilli Chicken Recipe in Hindi

Crispy fried chicken tossed in spicy, sweet and tangy chilli sauce. 100% Ajinomoto free and ready in just 20 minutes. Perfect with Fried Rice or as a starter
Prep Time 15 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 45 minutes
Servings: 4 People
Course: Appetizer, soup starter
Cuisine: Asian, Chinese, Indo Chinese

Ingredients
  

  • 500 g Boneless Chicken cut into cubes
  • 2 tbsp Cornflour
  • 1 tbsp Maida
  • 1 tsp Ginger-Garlic Paste
  • Salt to taste
  • 2 tbsp Soy Sauce
  • 2 tbsp Tomato Ketchup
  • 1/2 tsp Vinegar
  • 1/2 tsp Black Pepper Powder
  • 2 Green Chillies sliced
  • 1 Onion cut into Triangle
  • 1 Capsicum cut into Triangle
  • 2 tbsp Cooking Oil
  • Optional: 1/2 tsp Chicken Broth Powder
  • 2 Spring Onion chopped for garnish

Equipment

  • 1 Kadhai / Wok
  • 1 Frying Pan
  • 1 Mixing Bowl

Method
 

  1. एक बाउल में चिकन, कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर 20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें।
  2. कढ़ाई में तेल गर्म करें और मैरिनेट किए हुए चिकन को मध्यम-तेज आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  3. एक अलग पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड भूनें।
  4. अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो केचप, सिरका और आधा कप पानी डालें। ऑप्शनल चिकन ब्रॉथ पाउडर भी डाल सकते हैं। 1 मिनट तक उबलने दें।
  5. अब इस सॉस में तला हुआ चिकन, त्रिकोण किया हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक टॉस करें ताकि सब पर सॉस अच्छे से लग जाए।
  6. गैस बंद कर दें और ऊपर से हरे प्याज से गार्निश करके गरमा-गरम सर्व करें।

Notes

1. तीखा अपने हिसाब से: अगर कम तीखा चाहिए तो हरी मिर्च कम कर दें। ज्यादा तीखा चाहिए तो 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर या चिली सॉस डाल सकते हैं।
 
­अजीनोमोटो फ्री” ये रेसिपी बिना अजीनोमोटो के है। रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट लाने के लिए ऑप्शनल 1/2 छोटा चम्मच चिकन ब्रॉथ पाउडर डालें।
 
3. क्रिस्पी रखने की ट्रिक: चिकन को हमेशा तेज आंच पर तलें। सॉस में डालने के बाद 2 मिनट से ज्यादा न पकाएं वरना चिकन नरम हो जाएगा।
 
4. वेज ऑप्शन: चिकन की जगह पनीर, गोभी या मशरूम डालकर भी यही रेसिपी बना सकते हैं। बनाने का तरीका वही रहेगा।

निष्कर्ष – Conclusion

Chilli Chicken recipe in Hindi सिर्फ एक डिश नहीं, ये हर पार्टी और क्रेविंग का सही जवाब है। क्रिस्पी चिकन, तीखी-मीठी-चटपटी सॉस और झटपट बनने वाली ये रेसिपी हर किसी की फेवरेट होती है

इसे आप Fried Rice के साथ मेन कोर्स बनाकर खाएं या स्टार्टर की तरह सर्व करें, हर बार प्लेट पूरी खाली हो जाएगी

बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें — ताजा बनाएं, तेज आंच पर टॉस करें और तुरंत परोसें। थोड़े से हेल्दी ट्विस्ट के साथ इसे आप हफ्ते में एक बार बिना किसी झिझक के एन्जॉय कर सकते हैं

तो देर किस बात की, किचन में जाओ और आज ही ये “Restaurant Style Chilli Chicken recipe in Hindi घर पर ट्राई करो!

अब आपकी बारी! अगर रेसिपी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर और कमेन्ट जरूर करें और ऐसी ही और धांसू रेसिपी के लिए ब्लॉग को Subscribe कर लें ❤️

अगर आपको ये Chilli Chicken Recipe in Hindi पसंद आई तो हमारी दूसरी Non-Veg Recipes भी जरूर देखें

Chef chain singh 🙏