शेफ की टार्टर सॉस रेसिपी – होटल जैसी फिश फ्राई के साथ 5 मिनट में

आज हम बनाएंगे tartar sauce recipe in hindi hotel style. ये क्रीमी और चटपटी सॉस फिश फ्राई, फिश एंड चिप्स और बर्गर के साथ एकदम रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट देगी। और सबसे अच्छी बात, इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे

  • फिश फ्राई ₹400 की प्लेट खाते हो और साथ में जो छोटी सी कटोरी टार्टर सॉस मिलती है… उसकी कीमत ₹50 अलग से लगती है
  • लेकिन सच बताऊँ? वो सॉस घर पर ₹20 में बनती है और टेस्ट उससे 10 गुना बेहतर
  • नमस्ते दोस्तों, मैं Chef Chain Singh। The Great Indian Pub में 15 साल हेड शेफ रहा हूँ। हमारे रेस्टोरेंट में जब भी फिश एंड चिप्स का ऑर्डर आता था, ग्राहक सबसे पहले पूछते थे – “भैया टार्टर सॉस एक्स्ट्रा मिल जाएगी क्या
  • उसका राज सिर्फ मेयोनीज नहीं था। आज मैं आपको वही होटल स्टाइल क्रीमी टार्टर सॉस बनाना सिखाऊंगा जो बिना अंडे के, बिना किसी मेहनत के सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है
  • साथ में दूंगा 5 शेफ सीक्रेट जो मैंने 15 साल में सीखे। इन्हें फॉलो कर लिया तो आपकी सॉस भी रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी, टैंगी और परफेक्ट बनेगी
  • तो चलिए शुरू करते हैं…
Jump to Recipe

रेसिपी का क्विक ओवरव्यू

तैयारी का समय5 मिनट
रेस्ट का समय10 मिनट जरूरी है
परोसें4 लोगों के लिए
मुश्किल लेवलबहुत आसान – बिगिनर्स भी बना लेंगे
टाइपकोल्ड सॉस, डिप, स्प्रेड
खासियतबिना अंडे, बिना पकाए, 7 दिन तक स्टोर

tartar sauce recipe in hindi hotel style के लिए सामग्री

मेयोनीज / Veg Mayo120 ग्राम = 8 टेबलस्पून = 1/2 कप नोट Amul या Heinz की Veg Mayo बेस्ट रहती है
खट्टा दही / Sour Curd30 ग्राम = 2 टेबलस्पूननोट: नोट घर का 1 दिन पुराना खट्टा दही लो। पानी निचोड़ देना
अचारी प्याज pickle onion15 ग्राम = 1 टेबलस्पून = 1/8 कपबारीक कटा हुआ। सफेद या लाल कोई भी चलेगा
खीरे का अचार / Gherkin pickle 🥒30 ग्राम = 2 टेबलस्पूनबिना रस के, सिर्फ अचार बारीक कटा हुआ
केपर्स / Capers5 ग्राम = 1 टीस्पूनबारीक कटे हुए। ऑप्शनल पर प्रो टेस्ट के लिए जरूरी
गाजर carrot10 ग्राम = 1 टेबलस्पूनएकदम बारीक कटी हुई (क्रंच और हल्के मीठेपन के लिए)
ताजा पार्सले / Parsley5 ग्राम = 1 टेबलस्पूनबारीक कटा हुआ। न हो तो हरा धनिया 1 टीस्पून
नींबू का रस lamon juice 1 टीस्पूनताजा निचोड़ा हुआ
पिसी काली मिर्च black pepper ग्राम = 1/4 टीस्पून
नमक Salt1/4 टीस्पून या स्वादानुसार केपर्स और Gherkin में भी नमक होता है इसलिए कम डालना
  • जरूरी नोट शेफ की तरफ से
  • 1. माप गलती मत करना मेयो 120g से ज्यादा होगी तो सॉस हैवी लगेगी। दही 30g से ज्यादा तो पतली हो जाएगी
  • 2. सब कुछ बारीक प्याज, अचार, केपर्स सब चाकू से एकदम बारीक। मोटा होगा तो चम्मच में नहीं आएगा
  • 3. केपर्स न हो तो टेंशन नहीं: 1 टीस्पून जैतून + 1/4 टीस्पून अचार का पानी एक्स्ट्रा डाल दो

नोट:असली Hotel Style Tartar Sauce सिर्फ Mayonnaise से बनता है, उसमें दही नहीं डाला जाता।मैंने इस रेसिपी में 2 चम्मच ताजा दही मिलाया है। दही डालने का कारण ये है कि घर पर Mayonnaise काफी महंगा पड़ता है और दही से सॉस हल्का और हेल्दी बन जाता है। टेस्ट में भी ज्यादा फर्क नहीं आता।अगर आप एकदम रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट चाहते हैं तो दही स्किप करके सिर्फ Mayonnaise का इस्तेमाल करें।

विकल्प की पूरी लिस्ट

अगर ये नहीं हैतो इसकी जगह ये डालें
केपर्स / Capers1 टीस्पून बारीक कटा हरा जैतून + 1/4 टीस्पून अचार का पानी
खीरे का अचार / Gherkin2 टीस्पून मीठा-खट्टा आम का अचार बारीक कटा हुआ
ताजा पार्सले1 टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया या 1/2 टीस्पून सूखा पार्सले
Veg Mayo80 ग्राम गाढ़ा दही + 40ml तेल फेंटकर
खट्टा दही2 टीस्पून प्लेन दही + 1/4 टीस्पून नींबू का रस
ताजा नींबू1/4 टीस्पून सिरका / Vinegar
  • जरूरी बातें विकल्प के बारे में:
  • 1. टेस्ट चेंज होगा पर खराब नहीं होगा केपर्स की जगह जैतून डालोगे तो “प्रो टेस्ट” थोड़ा कम होगा पर घर वाले फिर भी तारीफ करेंगे
  • 2. मिठास का ध्यान रखें अगर मीठे अचार का यूज कर रहे हो तो रेसिपी वाली 1/4 की जगह 1/8 टीस्पून कर दो
  • 3. पतला-पतला मत करो दही या सिरका एक्स्ट्रा मत डालना वरना सॉस पतली हो जाएगी

होटल स्टाइल टार्टर सॉस बनाने की विधि – 4 स्टेप में

tartar sauce recipe in hindi hotel style बहुत आसान है। बस एक बात याद रखना सब कुछ बारीक कटना चाहिए

  • स्टेप 1: बेस तैयार करें – 1 मिनट
  • एक कांच या प्लास्टिक के बाउल में 120 ग्राम मेयोनीज और 30 ग्राम खट्टा दही डालें
Hotel style tartar sauce banane ke liye mayonnaise base
Mayonnaise में सभी कटी हुई चीजें मिलाएं
  • चम्मच से एक ही डायरेक्शन में 30 सेकंड तक हल्के हाथ से फेंटें
  • स्टेप 2: सब्जी और हर्ब मिलाएं – 2 मिनट
  • अब इसमें ये सब डालें 1 टेबलस्पून बारीक कटा प्याज छोटा वाला (skin onion) 2 टेबलस्पून बारीक कटा अचारी खीरा, 1 टीस्पून बारीक कटे केपर्स बारीक कटा हुआ गाजर और 1 टेबलस्पून बारीक कटा पार्सले
  • चम्मच से धीरे-धीरे मिक्स करें ताकि सब एक जैसा हो जाए
  • स्टेप 3: सीजनिंग और बैलेंस – 1 मिनट
  • अब डालें 1 टीस्पून नींबू का रस, 1/4 टीस्पून काली मिर्च, 1/4 टीस्पून नमक और (1/4 टीस्पून चीनी अगर खट्टापन ज्यादा लगें )
  • स्टेप 4: रेस्ट देना – सबसे जरूरी स्टेप – 10 मिनट
  • बाउल को ढककर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।प्रो टिप: ये स्टेप स्किप मत करना। 10 मिनट में नमक-चीनी-नींबू आपस में मिलकर फ्लेवर डेवलप करते हैं। सॉस अपने आप गाढ़ी हो जाती है
  • 10 मिनट बाद निकालो और परोसो। लीजिए तैयार है आपकी होटल जैसी क्रीमी टार्टर सॉस

घर पर टार्टर सॉस बनाने की आसान रेसिपी – 5 मिनट में रेस्टोरेंट स्टाइल

मेयो, दही, अचार और हर्ब से बनी क्रीमी टार्टर सॉस। फिश फ्राई, फ्रेंच फ्राइज और बर्गर के लिए बेस्ट डिप। बिना अंडे वाली, 5 मिनट में तैयार
Prep Time 5 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 15 minutes
Servings: 4 People
Course: Sauce, Dip, Condiment
Cuisine: American, Fusion
Calories: 100

Ingredients
  

  • 8 टेबलस्पून – मेयोनीज / Veg Mayo – 120 ग्राम नोट: Amul या Heinz की Veg Mayo बेस्ट रहती है
  • 2 टेबलस्पून – खट्टा दही / Sour Curd – 30 ग्राम नोट: घर का 1 दिन पुराना खट्टा दही लो। पानी निचोड़ देना
  • 1 टेबलस्पून – अचारी प्याज / pickle onion – 15 ग्राम बारीक कटा हुआ। सफेद या लाल कोई भी चलेगा
  • 2 टेबलस्पून – खीरे का अचार / Gherkin pickle – 30 ग्राम बिना रस के सिर्फ अचार बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून – केपर्स / Capers – 5 ग्राम बारीक कटे हुए। ऑप्शनल पर प्रो टेस्ट के लिए जरूरी
  • 1 टेबलस्पून – गाजर / carrot – 10 ग्राम एकदम बारीक कटी हुई क्रंच और हल्के मीठेपन के लिए
  • 1 टेबलस्पून – ताजा पार्सले / Parsley – 5 ग्राम बारीक कटा हुआ। न हो तो हरा धनिया 1 टीस्पून
  • 1 टीस्पून – नींबू का रस / lemon juice – ताजा निचोड़ा हुआ
  • 1/4 टीस्पून – पिसी काली मिर्च / black pepper
  • 1/4 टीस्पून या स्वादानुसार – नमक / Salt नोट: केपर्स और Gherkin में भी नमक होता है इसलिए कम डालना

Equipment

  • Bowl, Spoon, Glass Jar

Method
 

  1. एक साफ कटोरी में 8 टेबलस्पून मेयोनीज और 2 टेबलस्पून खट्टा दही डालें। पानी निचोड़ा हुआ दही ही लेना है। अब दोनों को चम्मच से चिकना होने तक अच्छे से फेंट लें
  2. अब इसमें 1 टेबलस्पून बारीक कटा अचारी प्याज, 2 टेबलस्पून खीरे का अचार (गर्किन), 1 टीस्पून बारीक कटे केपर्स और 1 टेबलस्पून बारीक कटी गाजर डालें
  3. अब 1 टेबलस्पून बारीक कटा ताजा पार्सले, 1 टीस्पून ताजा नींबू का रस, 1/4 टीस्पून पिसी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। नोट: अचार और केपर्स में पहले से नमक होता है इसलिए नमक सोचकर डालें
  4. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं। ज्यादा मत फेंटें वरना चंकी टेक्सचर चला जाएगा
  5. बनी हुई सॉस को ढककर 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी होने के बाद इसका टेस्ट सबसे बेस्ट आता है।

Notes

1. दही का पानी निचोड़कर यूज करें वरना सॉस पतली हो जाएगी
2. सब्जियां और अचार एकदम बारीक काटें ताकि चम्मच पर आसानी से आ सकें
3. 5 से 7 दिन तक एयरटाइट कांच के जार में फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं 
 

5 शेफ सीक्रेट – रेस्टोरेंट जैसी टार्टर सॉस के लिए

15 साल में मैंने देखा है 90% लोग घर पर टार्टर सॉस बनाकर बोलते हैं “टेस्ट रेस्टोरेंट जैसा नहीं आया”। वजह ये 5 गलती हैं। इन्हें ठीक कर लो

  • सीक्रेट 1 दही + मेयो का रेश्यो गेम हैसिर्फ मेयो से सॉस बहुत हैवी और चिपचिपी लगती है। सिर्फ दही से खट्टी और पतली।120g मेयो + 30g दही का रेश्यो ही होटल वाला बैलेंस देता है। क्रीमी भी और हल्की भी
  • सीक्रेट 2 बारीक कट” से ही टेस्ट आता हैप्याज-अचार के बड़े टुकड़े मुंह में आएंगे तो सॉस का मजा किरकिरा।शेफ ट्रिक: सब्जी काटने के बाद चाकू से 2 बार और बारीक कर दो। एकदम पेस्ट जैसी नहीं, पर चम्मच पर टिकनी चाहिए
  • सीक्रेट 3 चीनी मत स्किप करना लोग बोलते हैं “सॉस में चीनी क्यों?”भाई 1/4 टीस्पून चीनी नींबू की खटास और अचार की नमकीन को बैलेंस करती है। इससे टेस्ट “राउंड” हो जाता है। बिना चीनी की सॉस चुभती है
  • सीक्रेट 4 10 मिनट का रेस्ट मैजिक बनाते ही खाने से फ्लेवर कच्चे लगते हैं।10 मिनट फ्रिज में रखने से नमक प्याज से पानी खींचता है, नींबू सबको मिलाता है और सॉस खुद-ब-खुद गाढ़ी हो जाती है। ये स्टेप स्किप किया तो मेहनत बेकार
  • सीक्रेट 5 लास्ट में बर्फ का पानी – प्रो ट्रिकसॉस थोड़ी गाढ़ी लग रही है? परोसने से 2 मिनट पहले 1 टीस्पून बर्फ का ठंडा पानी मिलाओ और हल्के हाथ से फेंटो

8 बेस्ट पेयरिंग के सुझाव

टार्टर सॉस सिर्फ फिश के साथ ही नहीं लगती। होटल में इसे बहुत सारी चीजों के साथ परोसते हैं। आप भी ट्राई करो

  • 1. सी-फूड के लिए बेस्ट – क्लासिक कॉम्बो
  • फिश फ्राई, फिश एंड चिप्स, प्रॉन फ्राई, फिश टिक्कागर्म-गरम क्रिस्पी फिश पर 1 चम्मच ठंडी टार्टर सॉस डालो। खट्टा-क्रीमी टेस्ट फिश की ग्रीस को काट देता है
  • 2. स्नैक्स और स्टार्टर्स
  • क्रिस्पी पोटैटो वेज, फ्रेंच फ्राइज, ऑनियन रिंग, चिकन नगेट्स
  • केचप बोर हो गया हो तो ये ट्राई करो। बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी
  • 3. सैंडविच और रैप में
  • वेज क्लब सैंडविच, सबवे स्टाइल रैप, बर्गर, मेयो की जगह इसे लगाओ। सैंडविच 10 गुना टेस्टी हो जाएगा। अचार वाला क्रंच बहुत अच्छा लगता है
  • 4. इंडियन ट्विस्ट
  • फिश करी के साथ चावल, दही वड़े, कटलेट हां भाई, इंडियन खाने में भी चलती है। खासकर बंगाली फिश फ्राई के साथ जबरदस्त लगती है
  • 6. डिप के रूप में
  • क्रैकर्स, पिटा ब्रेड, नाचोज पार्टी में बाउल में निकाल कर बीच में रख दो। 5 मिनट में खत्म

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

  • सवाल 1: क्या टार्टर सॉस बिना मेयो के बना सकते हैं?
  • जवाब: हां। 80 ग्राम गाढ़ा हंग कर्ड + 40ml सफेद तेल + 1/4 टीस्पून सरसों पाउडर को 1 मिनट फेंट लें। सेम मेयो वाला बेस बन जाएगा। टेस्ट 90% मिलता-जुलता होगा
  • सवाल 2: टार्टर सॉस और मेयो में क्या फर्क है?
  • जवाब: मेयो सिर्फ क्रीमी बेस है। टार्टर सॉस = मेयो + गर्किन + स्कीन ओनियन(पिकल प्याज)+गाजर + केपर्स + हर्ब + नींबू। मतलब मेयो में 5 चीजें और मिलाकर उसे “टैंगी और चंकी” बना दिया जाता है
  • सवाल 4: टार्टर सॉस पतली हो गई तो क्या करें?
  • जवाब: 2 वजह: दही ज्यादा या तेज फेंट दिया। ठीक करने के लिए 1 टेबलस्पून और मेयो मिलाकर धीरे से मिक्स करो। और 10 मिनट फ्रिज में रखो, अपने आप गाढ़ी हो जाएगी

टार्टर सॉस का पोषण – Nutrition Information1

पोषक तत्व1 सर्विंग मेंपूरी रेसिपी में 200g
कैलोरी90 – 110 kcal600 – 730 kcal
प्रोटीन0.5g – 0.8g3g – 5g
फैट9g – 11g60g – 70g
कार्बोहाइड्रेट1.5g – 2.5g10g – 15g
शुगर0.8g – 1.2g5g – 7g
सोडियम120mg – 180mg800mg – 1100mg
कोलेस्ट्रॉल5mg – 8mg30mg – 45mg

जरूरी बातें पोषण के बारे में

  • 1. फैट सबसे ज्यादा क्यों?
  • मेयोनीज की वजह से फैट हाई है। 1 सर्विंग में 10g फैट आता है जो ज्यादातर हेल्दी प्लांट ऑयल से है। वजन कम कर रहे हो तो 1 टेबलस्पून से ज्यादा मत लो
  • 2. प्रोटीन बहुत कम
  • इसमें प्रोटीन सिर्फ दही से आता है 0.5g प्रति सर्विंग। इसे प्रोटीन सोर्स मत समझना। ये टेस्ट बढ़ाने के लिए है
  • 3. सोडियम का ध्यान रखें
  • अचार, केपर्स और नमक की वजह से सोडियम 150mg प्रति सर्विंग है। BP वाले लोग नमक और अचार कम करके बना सकते हैं

हेल्दी बनाने के 2 शेफ टिप्स

  • लो-फैट वर्जन फुल-फैट मेयो की जगह 50% लाइट मेयो + 50% ग्रीक योगर्ट यूज करो। कैलोरी 40% कम हो जाएगी
  • शुगर-फ्री चीनी स्किप कर दो। टेस्ट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा

Disclaimer: ये एस्टीमेटेड वैल्यू है। ब्रांड और सामग्री के हिसाब से थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है

टार्टर सॉस खाने के 3 फायदे

  • पाचन में मदद करती है
  • इसमें दही और अचार होते हैं। दही में प्रोबायोटिक और अचार में सिरका होता है जो खाना पचाने में मदद करते हैं। तले-भुने फिश-फ्राइज के साथ खाने से भारीपन कम लगता है
  • 2. भूख बढ़ाती है और खाना टेस्टी बनाती है
  • नींबू + अचार की खटास और हर्ब का फ्लेवर मुंह का स्वाद बढ़ाता है। इसकी वजह से बच्चे और बड़े सब्जी-कटलेट भी चाव से खा लेते हैं
  • 3. विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं
  • पार्सले, प्याज और अचार में थोड़े बहुत विटामिन K, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मात्रा कम है पर “बिल्कुल जीरो” नहीं है

टार्टर सॉस के सम्भावित नुकसान

  • 1. कैलोरी और फैट हाई है
  • 2 टेबलस्पून में 100 कैलोरी और 10g फैट। अगर रोज 3-4 चम्मच खाओगे और एक्सरसाइज नहीं करोगे तो वजन बढ़ सकता है। डाइटिंग में है तो लिमिट में लो
  • 2. सोडियम और शुगर ज्यादा हो सकती है
  • अचार + नमक की वजह से 1 सर्विंग में 150mg सोडियम। BP, किडनी या हार्ट पेशेंट को दिक्कत हो सकती है। ऊपर से चीनी भी होती है
  • 3. जल्दी खराब होती है
  • इसमें दही और मेयो है इसलिए प्रिजर्वेटिव नहीं है। फ्रिज से बाहर 2 घंटे से ज्यादा रखी तो बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। फूड पॉइजनिंग का रिस्क। हमेशा ठंडी और ताजा ही खाएं

निष्कर्ष – Conclusion

घर पर टार्टर सॉस बनाना 5 मिनट का काम है, पर टेस्ट 5-स्टार रेस्टोरेंट वाला देती है

बस 3 बातें याद रखें: मेयो-दही का सही रेश्यो, सब कुछ बारीक कटे, और बनाकर 10 मिनट फ्रिज में रखें

सॉस आपके फिश फ्राई, फ्रेंच फ्राइज और सैंडविच को एकदम नया लेवल देगी। मार्केट वाली सॉस में प्रिजर्वेटिव होता है, पर ये 100% ताजी और आपके हिसाब से बनी हुई है

उम्मीद है आपको ये tartar sauce recipe in hindi hotel style पसंद आई होगी। इसे फिश के साथ जरूर ट्राई करें और बताएं कैसी बनी।

तो अगली बार जब फिश फ्राई बने, तो बाज़ार से सॉस लाने की गलती मत करना। 10 मिनट में घर पर बना लो

कैसी लगी आपको ये शेफ वाली टार्टर सॉस की रेसिपी? 👇

1. आप इसे सबसे पहले किसके साथ ट्राई करोगे? फिश, फ्राइज या सैंडविच? कमेंट में बताओ

2. क्या आपके पास कोई अपना सीक्रेट इंग्रेडिएंट है? जैसे लहसुन या हरी मिर्च? शेयर करो

अगर आप जानना चाहते हैं कि असली tartar sauce कहां से आई तो Wikipedia पर पढ़ें

3. पोस्ट हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp और Facebook पर शेयर जरूर करें

अगर कोई सवाल हो तो कमेंट करो, मैं 24 घंटे में जवाब दूंगा।और ऐसी ही आसान रेसिपी के लिए ब्लॉग को बुकमार्क कर लें! ❤️thanks (धन्यवाद)

Chef chain singh 🙏

यहां आप हमारी [ब्रोकोली सूप रेसिपी] भी देख सकते हैं