Go Back

घर पर टार्टर सॉस बनाने की आसान रेसिपी - 5 मिनट में रेस्टोरेंट स्टाइल

मेयो, दही, अचार और हर्ब से बनी क्रीमी टार्टर सॉस। फिश फ्राई, फ्रेंच फ्राइज और बर्गर के लिए बेस्ट डिप। बिना अंडे वाली, 5 मिनट में तैयार
Prep Time 5 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 15 minutes
Servings: 4 People
Course: Sauce, Dip, Condiment
Cuisine: American, Fusion
Calories: 100

Ingredients
  

  • 8 टेबलस्पून - मेयोनीज / Veg Mayo - 120 ग्राम नोट: Amul या Heinz की Veg Mayo बेस्ट रहती है
  • 2 टेबलस्पून - खट्टा दही / Sour Curd - 30 ग्राम नोट: घर का 1 दिन पुराना खट्टा दही लो। पानी निचोड़ देना
  • 1 टेबलस्पून - अचारी प्याज / pickle onion - 15 ग्राम बारीक कटा हुआ। सफेद या लाल कोई भी चलेगा
  • 2 टेबलस्पून - खीरे का अचार / Gherkin pickle - 30 ग्राम बिना रस के सिर्फ अचार बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून - केपर्स / Capers - 5 ग्राम बारीक कटे हुए। ऑप्शनल पर प्रो टेस्ट के लिए जरूरी
  • 1 टेबलस्पून - गाजर / carrot - 10 ग्राम एकदम बारीक कटी हुई क्रंच और हल्के मीठेपन के लिए
  • 1 टेबलस्पून - ताजा पार्सले / Parsley - 5 ग्राम बारीक कटा हुआ। न हो तो हरा धनिया 1 टीस्पून
  • 1 टीस्पून - नींबू का रस / lemon juice - ताजा निचोड़ा हुआ
  • 1/4 टीस्पून - पिसी काली मिर्च / black pepper
  • 1/4 टीस्पून या स्वादानुसार - नमक / Salt नोट: केपर्स और Gherkin में भी नमक होता है इसलिए कम डालना

Equipment

  • Bowl, Spoon, Glass Jar

Method
 

  1. एक साफ कटोरी में 8 टेबलस्पून मेयोनीज और 2 टेबलस्पून खट्टा दही डालें। पानी निचोड़ा हुआ दही ही लेना है। अब दोनों को चम्मच से चिकना होने तक अच्छे से फेंट लें
  2. अब इसमें 1 टेबलस्पून बारीक कटा अचारी प्याज, 2 टेबलस्पून खीरे का अचार (गर्किन), 1 टीस्पून बारीक कटे केपर्स और 1 टेबलस्पून बारीक कटी गाजर डालें
  3. अब 1 टेबलस्पून बारीक कटा ताजा पार्सले, 1 टीस्पून ताजा नींबू का रस, 1/4 टीस्पून पिसी काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। नोट: अचार और केपर्स में पहले से नमक होता है इसलिए नमक सोचकर डालें
  4. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं। ज्यादा मत फेंटें वरना चंकी टेक्सचर चला जाएगा
  5. बनी हुई सॉस को ढककर 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी होने के बाद इसका टेस्ट सबसे बेस्ट आता है।

Notes

1. दही का पानी निचोड़कर यूज करें वरना सॉस पतली हो जाएगी
2. सब्जियां और अचार एकदम बारीक काटें ताकि चम्मच पर आसानी से आ सकें
3. 5 से 7 दिन तक एयरटाइट कांच के जार में फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं