Restaurant Style Chilli Paneer Recipe by Chef Chain Singh

“रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर”

“घर पर चिली पनीर बनाने की विधि”

“पनीर को सॉफ्ट कैसे रखें”

“Chef Chain Singh Recipe”

“आज मैं आपको घर पर बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद वाली चिली पनीर रेसिपी बनाना सिखाऊंगा। इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे बहुत ही कम समय में तैयार कर सकते हैं।”

(सामग्री) Ingredients for Restaurant Style Chilli Paneer Recipe

पनीर: 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)

कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच

मैदा: 1 बड़ा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्म

चतेल: पनीर फ्राई करने के लिए

सब्जियां और सॉस के लिए:

प्याज: 1 मध्यम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)

शिमला मिर्च: 1 मध्यम (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)

अदरक-लहसुन: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च: 2-3 (लंबी कटी हुई)

सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच

चिली पेस्ट 1 बड़ा चम्मच और अगर चिल्ली पेस्ट न हो तो रेड चिली सॉस यूज कर सकते हैं 1 बड़ा चम्मच

टोमेटो केचप: 2 बड़ा चम्मच

सिरका (Vinegar): 1/2 छोटा चम्मच

कॉर्नफ्लोर घोल: 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर + 2 चम्मच पानी

प्रोफेशनल टच: 1 छोटा चम्मच Aromatic Seasoning Powder (अजीनोमोटो का बेहतरीन विकल्प)ग्रेवी के लिए: वेज ब्रॉथ (वेजिटेबल स्टॉक) या पानी

हरा प्याज: सजाने के लिए

बनाने की विधि (Method)

  1. पनीर तैयार करें: एक बाउल में पनीर क्यूब्स, कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च डालें। हल्का सा पानी छिड़कें और सावधानी से मिलाएं ताकि पनीर पर एक पतली कोटिंग आ जाए।
  2. फ्राई करें: एक पैन में तेल गरम करें और पनीर क्यूब्स को हल्का सुनहरा (Light Golden) होने तक फ्राई करें। ज्यादा फ्राई न करें, वरना पनीर सख्त हो जाएगा।
  3. तड़का लगाएं: उसी पैन से थोड़ा तेल निकाल दें।तेज़ आंच पर बारीक कटा अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालें।
  4. सब्जियां भूनें: प्याज और शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज़ आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि इनका कुरकुरापन (Crunch) बना रहे।
  5. सॉस मिलाएं: अब सोया सॉस, चिल्ली पेस्ट या चिली सॉस, टोमेटो केचप और सिरका डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
  6. ग्रेवी और फाइनल टच: कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और तुरंत चलाएं। इससे सॉस में वो खास ‘होटल वाली चमक’ आएगी। अब फ्राई किया हुआ पनीर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि सॉस पनीर पर अच्छे से लिपट जाए
  7. परोसें: ऊपर से बारीक कटा हरा प्याज डालें और गरमा-गरम सर्व परोस दे

रेस्टोरेंट वाली चमक: ✓जब आप ग्रेवी तैयार कर रहे हों, तो कॉर्नफ्लोर का घोल डालने से ठीक पहले आधा चम्मच गरम पानी और थोड़ा सा मक्खन मिलाएं। इससे आपके चिल्ली पनीर में होटल जैसी लाजवाब चमक आएगी।

पनीर को सॉफ्ट रखने का राज: ✓पनीर को फ्राई करने के तुरंत बाद उसे 30 सेकंड के लिए हल्के गुनगुने पानी में डाल दें। इससे पनीर बाहर से क्रिस्पी रहेगा और अंदर से रुई जैसा सॉफ्ट हो जाएगा।

सब्जियों का क्रंच: ✓चिल्ली पनीर बनाते समय अदरक-लहसुन और सब्जियों को हमेशा ‘हाई फ्लेम’ पर भूनें। धीमी आंच पर सब्जियां पानी छोड़ देती हैं, जिससे स्वाद खराब हो सकता है

“नमस्ते! 🙏मैं हूँ शेफ चेन सिंह। खाना बनाना मेरे लिए सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक जुनून है। कॉन्टिनेंटल और चाइनीज़ और इन्डियन कुजीन में लंबे अनुभव के साथ, मैंने कई बड़े किचन्स में अपने काम को निखारा है। लेकिन मेरी सबसे बड़ी खुशी तब होती है जब मैं वही रेस्टोरेंट वाला स्वाद अपने घर की रसोई में, आपके लिए तैयार करता हूँ।

मेरी कोशिश हमेशा ये रहती है कि मैं आपको ऐसी रेसिपी बताऊँ जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो, बल्कि बनाने में भी आसान और स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो। पहाड़ों की शांति और केदारनाथ जैसे पवित्र स्थानों के अनुभव ने मुझे सिखाया है कि सच्चा स्वाद हमेशा ताज़गी और मेहनत से आता है। आज मैं वही अनुभव और अपनी पसंदीदा रेसिपीज़ आपके साथ बाँट रहा हूँ, ताकि आप भी अपने परिवार को घर बैठे होटल जैसा स्वाद दे सकें।”

“मेरे अनुभव के साथ, मैं आपको एकदम रेस्टोरेंट जैसी चिली पनीर रेसिपी सिखाने आया हूँ।”धन्यवाद

chef chain singh