ब्रेड को फंगस से कैसे बचाएं? 10 दिन तक फ्रेश रखने का तरीका

(bread ko fungus se kaise bachaye) बारिश के मौसम में ब्रेड 2 दिन में ही खराब हो जाती है और उसमें हरे-सफेद रंग की फफूंद लग जाती है। हम सोचते हैं कि ब्रेड की क्वालिटी खराब है, लेकिन असल में हम उसे स्टोर करने में गलती करते हैं।

होटल की किचन में हम ब्रेड को कभी भी उसके प्लास्टिक पैकेट में नहीं छोड़ते। आज मैं आपको 3 ऐसी ट्रिक बता रहा हूँ कि bread ko fungus se kaise bachaye जिससे आपकी ब्रेड 10 दिन तक फ्रेश रहेगी।

bread ko fungus se kaise bachaye fresh kati hui bread
Fresh kati hui bread – sahi storage na hone par 1 din me kharab ho jati hai

🔥 Quick Overview:
⏱️ Prep Time: 2 Min | Trick Time: 5 Min
🍞 Result: 10 Din Tak Fresh, Kabhi Fungus Nahi Lagega
💡 Chef Secret: Tissue + 2 Laung Trick

ब्रेड में फंगस क्यों लगती है?

हम अक्सर ब्रेड को उसी प्लास्टिक के पैकेट में ही रख देते हैं जिसमें वो आती है। बरसात में उसी पैकेट के अंदर भाप बन जाती है। यही नमी 1 से 2 दिन में ब्रेड पर हरे-सफेद रंग की फफूंद लगा देती है। ऐसी ब्रेड खाना सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है।

( bread ko fungus se kaise bachaye ) सही तरीका

1. टिश्यू पेपर ट्रिक – नमी को जड़ से खत्म करें

यह सबसे आसान तरीका है। ब्रेड को प्लास्टिक पैकेट से निकाल लें। एक स्टील का एयर-टाइट डब्बा लें। डब्बे के नीचे एक सूखा किचन टिश्यू पेपर बिछाएं और उसके ऊपर ब्रेड रख दें। टिश्यू पेपर ब्रेड की सारी फालतू नमी को सोख लेगा। ध्यान रहे टिश्यू को हर 2 दिन में बदल दें।

garlic bread ko fungus se kaise bachaye tissue paper me lapet kar
Tissue paper garlic bread ki extra nami soak kar leta hai, isse fungus nahi lagta

2. लौंग ट्रिक – होटल वाला सीक्रेट तरीका.

यह तरीका हम होटल में सालों से इस्तेमाल करते हैं। उसी डब्बे में जहां आपने ब्रेड रखी है, 2 से 3 लौंग डाल दें। लौंग एक नेचुरल एंटी-फंगल है। इसकी तेज खुशबू से फंगस वाले कीटाणु पैदा ही नहीं होते और ब्रेड 10 दिन तक ताजी रहती है। इससे ब्रेड में कोई स्मेल भी नहीं आती।

अगर आप सोच रहे हैं कि bread ko fungus se kaise bachaye तो लौंग वाली ट्रिक सबसे सस्ती है।

कौन सी गलती कभी न करें?

1. ब्रेड को कभी भी फ्रिज में न रखें। फ्रिज में ब्रेड जल्दी सूख जाती है और स्वाद खराब हो जाता है।

2. ब्रेड को गीले हाथों से कभी न छुएं।

3. एक ही पैकेट को बार-बार खोलकर बंद न करें।

निष्कर्ष – ब्रेड को फंगस से कैसे बचाएं

तो दोस्तों ब्रेड को फंगस से बचाना बहुत आसान है। बस प्लास्टिक पैकेट हटाएं, स्टील के डब्बे में टिश्यू और 2 लौंग के साथ रखें। यह छोटी सी ट्रिक आपकी ब्रेड को बरसात में भी 10 दिन तक फ्रेश रखेगी।

उम्मीद है अब आपको समझ आ गया होगा कि bread ko fungus se kaise bachaye अगर आपको यह ट्रिक काम की लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड स्टोर करने का सबसे अच्छा डब्बा कौन सा है?

ब्रेड को रखने के लिए हमेशा स्टील का एयर-टाइट डब्बा सबसे अच्छा होता है। प्लास्टिक के डब्बे में नमी जल्दी बनती है। अगर आपके पास स्टील का डब्बा नहीं है तो आप कपड़े वाले ब्रेड बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन याद रखें ब्रेड को कभी भी खुले में न छोड़ें, वरना वो सूख जाएगी और सख्त हो जाएगी।

क्या बरसात में ब्रेड जल्दी खराब होती है

हाँ, बरसात में हवा में 80% से ज्यादा नमी होती है। यही नमी ब्रेड को 24 से 48 घंटे में खराब कर देती है। इसलिए बरसात में ब्रेड को बचाने के लिए लौंग और टिश्यू वाली ट्रिक सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। इस मौसम में ब्रेड को एक साथ ज्यादा मात्रा में न लाएं।

क्या फंगस वाली ब्रेड खा सकते हैं?

बिल्कुल नहीं। फंगस वाली ब्रेड पर जहरीले कीटाणु होते हैं जो फूड पॉइजनिंग कर सकते हैं। उसे तुरंत फेंक दें।

ब्रेड को कितने दिन तक रख सकते हैं?

इस ट्रिक से आप ब्रेड को 10 से 12 दिन तक आसानी से रख सकते हैं। धन्यवाद

Chef chain singh 🙏

अगर आप चिकन बनाते समय परेशान हैं कि grill chicken breast hard kyu hota hai, तो इसका सही तरीका मैंने यहाँ बताया है।