शेफ के तौर पर मेरा अनुभव पिछले 15 सालों से मैं होटल के कीचन में काम कर रहा हूँ। शुरू में मेरा भी ग्रिल चिकन सख्त बनता था, लेकिन धीरे धीरे मुझे अनुभव हुआ कि मेरा grill chicken hard kyu hota hai कई बार गलती करने के बाद मुझे 5 असली कारण समझ आए, वही आज मैं आपके साथ बाँट रहा हूँ।
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? घर पर grill chicken hard kyu hota hai वो रबर जैसा सख्त और सूखा हो जाता है, जबकि होटल वाला इतना सॉफ्ट होता है कि मुंह में घुल जाता है। अगर हां, तो घबराइए मत। इसकी वजह मसाला नहीं, बल्कि हमारी 5 छोटी-छोटी गलतियां हैं। आज मैं आपको होटल के शेफ चेन सिंह के 5 सीक्रेट बताऊंगा जिससे आपका चिकन कभी हार्ड नहीं होगा।
⏱️ Prep Time: 25 Min | Cook Time: 10 Min
🍗 Result: Super Soft & Juicy, Kabhi Hard Nahi Hoga
💡 Chef Secret: Belan se kootna + Thermometer par 70°C
grill chicken hard kyu hota hai? 2 Sabse Badi Wajah
- 1. ओवरकुकिंग करना हम कच्चा रह जाने के डर से चिकन को 15-20 मिनट तक पकाते रहते हैं। ज्यादा पकने से ही उसका सारा पानी सूख जाता है और वो हार्ड बनता है।
- 2. चिकन की मोटाई एक जैसी न होना चिकन ब्रेस्ट एक तरफ से मोटा और दूसरी तरफ से पतला होता है। पतला हिस्सा 2 मिनट में जल जाता है और मोटा हिस्सा कच्चा रह जाता है।
होटल जैसा सॉफ्ट ग्रिल चिकन कैसे बनाएं? 5 शेफ टिप्स
टिप 1 – चिकन को कूट कर एक जैसा करें ग्रिल करने से पहले चिकन को पॉलिथीन में रखें और बेलन से हल्के हाथ से कूट लें। इससे उसकी मोटाई हर जगह एक जैसी हो जाएगी और वो एक साथ पकेगा। ये सबसे जरूरी स्टेप है।
टिप 2 – ग्रिल पर तेल जरूर लगाएं कभी भी सूखी जाली पर चिकन मत डालें। ग्रिल गर्म होने के बाद कपड़े या टिश्यू पर सरसों का तेल लगाकर जाली को पोंछ लें। इससे चिकन चिपकेगा नहीं और उसका जूस अंदर ही रहेगा।
टिप 3 – बार-बार न पलटें चिकन को ग्रिल पर रखने के बाद 4-5 मिनट तक बिल्कुल न हिलाएं। अगर आप उसे खींचेंगे तो वो टूटेगा और जूस बाहर निकल जाएगा। जब नीचे ग्रिल मार्क्स आ जाएंगे तो वो खुद ही जाली छोड़ देगा, तब पलटें।
टिप 4 – मीट थर्मामीटर का इस्तेमाल करें अंदाजे से पकाना बंद करें। होटल में शेफ थर्मामीटर से चेक करते हैं। जब चिकन के सबसे मोटे हिस्से में तापमान 70°C (160°F) हो जाए, तो समझिए चिकन तैयार है। यह 100% सॉफ्ट और सुरक्षित है।

सरकारी फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार] चिकन पकने के बाद उसका अंदर का तापमान 74°C होना चाहिए
टिप 5 – नींबू और तेल वाला मैरिनेशन सिर्फ मसाला लगाने से चिकन अंदर से सूखा रहता है। मैरिनेशन में ये जरूर डालें:

- 2 चम्मच नींबू का रस – चिकन को अंदर से सॉफ्ट करता है
- 2 चम्मच जैतून का तेल या सरसों का तेल – जूस को अंदर लॉक करता है
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक, काली मिर्च
कम से कम 20 मिनट तक मैरिनेट करके रखें।
ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए मेरी खुद की खास ट्रिक अगर आपके पास समय है, तो चिकन को मसाला लगाने से पहले 15 मिनट के लिए नमक वाले पानी में भिगोकर रखें। एक कप पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच चीनी मिलाएं। इसमें चिकन को डाल दें। इससे चिकन अंदर तक जूसी और सॉफ्ट हो जाता है। बाद में पानी से निकालकर कपड़े से सुखाकर मसाला लगाएं
आप मैरिनेशन में कोई भी तेल डाल सकते हैं। जैतून का तेल (Olive Oil) महंगा होने के कारण आप उसकी जगह 2 चम्मच सरसों का तेल या रिफाइंड तेल भी डाल सकते हैं। काम दोनों का एक ही है, चिकन के रस को अंदर बंद करके उसे सॉफ्ट रखना
अगर आपके चावल बनाते समय चिपक जाते हैं और खिले-खिले नहीं बनते, तो [खिले-खिले चावल कैसे बनाएं] वाली मेरी ये पोस्ट देख सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, अब आप समझ गये होगें कि grill chicken hard kyu hota hai अगली बार जब ग्रिल चिकन बनाएं तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें। यकीन मानिए, आपका चिकन भी होटल जैसा सॉफ्ट और जूसी बनेगा।
FAQ
Q1. ग्रिल चिकन को कितनी देर पकाना चाहिए?
हर साइड 4 से 5 मिनट, कुल 8-10 मिनट काफी है। थर्मामीटर में 70°C आते ही निकाल लें।
Q2. बिना थर्मामीटर के कैसे पता करें?
चिकन के सबसे मोटे हिस्से को काट कर देखें। अगर अंदर गुलाबी रंग नहीं है और रस साफ निकल रहा है, तो पक गया है।
आपको ये ट्रिक कैसी लगी? नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अगर आपका कोई सवाल है तो पूछना न भूलें। धन्यवाद
chef chain singh 🙏
