hotel ki kitchen me food cost kaise nikalte hain ye har hotel chef ke liye janna bahut jaruri hai
होटल में हेड शेफ और किचन मैनेजर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है महीने की फूड कॉस्ट निकालना। मालिक हर महीने की 1 तारीख को यही एक सवाल पूछता है – पिछले महीने कितने की बिक्री हुई और कितने का माल लगा? अगर आपको इसका सही जवाब देना नहीं आता, तो आप कभी भी बड़ी सैलरी वाला शेफ नहीं बन सकते। आज मैं आपको 1 महीने की फूड कॉस्ट का एकदम सीधा और प्रैक्टिकल हिसाब बताऊंगा
1 महीने की फूड कॉस्ट क्यों निकालनी जरूरी है?
एक दिन की फूड कॉस्ट से कुछ पता नहीं चलता, क्योंकि किसी दिन बिक्री ज्यादा होती है किसी दिन कम। लेकिन 1 महीने का हिसाब आपको बताता है कि आपकी किचन में चोरी हो रही है, बर्बादी हो रही है या मुनाफा हो रहा है। होटल इंडस्ट्री में 28% से 35% फूड कॉस्ट को सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपकी फूड कॉस्ट 40% से ऊपर जा रही है तो होटल घाटे में है
1 महीने की फूड कॉस्ट निकालने के लिए 4 चीजें चाहिए
इससे पहले कि आप हिसाब लगाओ, आपको ये 4 आंकड़े अपनी डायरी में लिखने होंगे
- 1. Opening Stock (शुरू का स्टॉक) महीने के पहले दिन सुबह 9 बजे आपके स्टोर में कितने रुपये का कच्चा माल पड़ा था। जैसे – 1 अगस्त को आपके पास 60,000 रुपये का माल था
- 2. Purchase (खरीदा हुआ माल) पूरे महीने में आपने बाजार से कितने का माल खरीदा। सारे बिल जोड़ लें। जैसे – अगस्त में आपने 2,50,000 रुपये का माल खरीदा
- 3. Closing Stock (आखिर का स्टॉक) महीने के आखिरी दिन रात को स्टोर में कितना माल बच गया। जैसे – 31 अगस्त को 45,000 रुपये का माल बच गया
- 4. Total Food Sale (कुल बिक्री) पूरे महीने में खाने-पीने की कुल कितनी बिक्री हुई। ये आपको POS या बिलिंग से मिलेगा। जैसे – 7,50,000 रुपये

Hotel Ki Kitchen Me Food Cost Kaise Nikalte Hain – (Formula)
सबसे पहले निकालो कि पूरे महीने में कितने का माल इस्तेमाल हुआ।
फॉर्मूला 1 इस्तेमाल हुआ माल = शुरू का स्टॉक + खरीदा हुआ माल – आखिर का स्टॉक
- उदाहरण से समझो:
- 60,000 (शुरू का) + 2,50,000 (खरीदा) – 45,000 (आखिर का) = 2,65,000 रुपये
तो अगस्त महीने में आपकी किचन ने 2,65,000 रुपये का माल इस्तेमाल किया
अब फूड कॉस्ट का प्रतिशत निकालो।
फॉर्मूला 2 फूड कॉस्ट % = (इस्तेमाल हुआ माल / कुल बिक्री) X 100
2,65,000 / 7,50,000) X 100 = 35.33%
तो आपकी फूड कॉस्ट 35.33% आई
असली और सही फूड कॉस्ट – 2 चीजें घटाना मत भूलो
ऊपर वाला हिसाब किताबी है। असली दुनिया में 2 खर्चे और होते हैं जो बिक्री नहीं हैं
- . Staff Meal (स्टाफ का खाना) आपके कारीगरों ने महीने में जो खाना खाया। मान लो 15,000 रुपये का
- 2. Complimentary Food (फ्री में दिया खाना) मालिक ने अपने दोस्तों को या कंप्लेंट के कारण जो खाना फ्री दिया। मान लो 5,000 रुपये का
इन दोनों को इस्तेमाल हुए माल में से घटा दो।
सही इस्तेमाल = 2,65,000 – 15,000 – 5,000 = 2,45,000 रुपये।
अब सही फूड कॉस्ट = (2,45,000 / 7,50,000) X 100 = 32.66%

32.66% एक बहुत ही अच्छी और प्रॉफिट वाली फूड कॉस्ट है
फूड कॉस्ट ज्यादा आने के 3 कारण
- 1. बिना स्टॉक गिने बिल बना देना।
- 2. सब्जी और चिकन को बिना Yield निकाले हिसाब लगाना।
- 3. स्टोर में चूहों और खराब होने से माल बर्बाद होना।
हर महीने की 1 और 30 तारीख को स्टॉक की फोटो खींच कर रखो और सारे बिल एक फाइल में रखो। आपका हिसाब कभी गलत नहीं होगा
जो शेफ अपनी लागत समझ गया, उसकी तरक्की कोई नहीं रोक सकता
अगर आप इस फॉर्मूले को रोज़ फॉलो करेंगे तो आपके होटल का फूड वेस्ट कम होगा और प्रॉफिट बढ़ेगा। ये सिंपल तरीका मैंने अपने 15 साल के अनुभव से बनाया है।
इसके अलावा आप मेरा दूसरा आर्टिकल भी पढ़ सकते हो
फूड कॉस्ट के बारे में विकिपीडिया पर और पढ़ें।
- thanks to all
- Chef chain singh 🙏
