“White Sauce Pasta Recipe” (सामग्री🙂
4 से 5 लोगों के लिए
पास्ता (पेने या फुसिली या माइक्रनी): 2 कप 200g
मक्खन (Butter): 2 बड़े चम्मच 50g
मैदा (All-Purpose Flour): 2 बड़े चम्मच50g
दूध (Milk): 4 कप (ठंडा या सामान्य तापमान का) 500g
क्रीम 2 चम्मच
अमुल चीज 30 से 50g
लहसुन (बारीक कटा हुआ): 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच
ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स: स्वादानुसार
नमक: स्वादानुसार
सब्जियाँ (शिमला मिर्च, मक्का, गाजर): हल्का सौते किया हुआ
“White Sauce Pasta Recipe”बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप
- Roux (पेस्ट) बनाएं: एक पैन में धीमी आंच पर हल्का सा तेल और फिर बटर डाल के पिघलाएं。जब बटर पूरी तरह से पिघल जाए, तो उसमें मैदा डालें。मैदा और बटर को लगातार चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक भूनें ताकि मैदे का कच्चापन निकल जाए (इसे ब्राउन न होने दें)
- मिल्क डालें: अब गैस को एकदम धीमा रखें और धीरे-धीरे दूध डालें। साथ ही साथ चलाते रहें (Whisk करें) ताकि गुठलियाँ न बनें। इसे तब तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ा और स्मूथ न हो जाए अब इसमें हल्का जायफल कद्दूकस करके डाल सकते हैं साही खुशबू के लिए
- पास्ता उबालें: एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें, उसमें नमक और थोड़ा तेल डालें। पास्ता को 80-90% तक उबालें (ज्यादा न गलाएं), फिर छानकर ठंडा पानी डाल दें ताकि वह आपस में न चिपके।
- सब्जियाँ तैयार करें: एक कड़ाही में थोड़ा मक्खन डालें और बारीक चोट लहसुन डाले हल्का ब्राउन होने के बाद कटी हुई सब्जियों डाल दें 1 मिनट तक हल्का सौते (भूनें) करें।
- अब इसमें वाइट सांस डालें
- सीजनिंग: अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, ओरिगैनो और चाहे तो (चिली फ्लेक्स ) भी डाल सकते हो
- अब अमुल क्रीम और चीज डालें मिक्स करें
- और अतं में, उबला हुआ पास्ता डाले अच्छी तरह टॉस करें। अगर सॉस बहुत गाढ़ा लगे, तो 2-3 चम्मच दूध या पानी और मिला सकते हैं
- चीज़ौर क्रीम कब डालें: चीज़ और क्रीम को सॉस पकने के बिल्कुल आखिरी में डालें। चीज़ डालने के बाद सॉस को ज्यादा देर न उबालें, वरना क्रीम फटी फटी जैसी हो जाएगी।
- तुरंत परोसें: व्हाइट सॉस पास्ता रखने के बाद बहुत तेजी से गाढ़ा हो जाता है। इसलिए इसे गैस से उतारते ही तुरंत गरमा-गरम परोसें।
- खास टिप (Professional Tip)
- वाइट सॉस बनाते समय हमेशा दूध गर्म करने के बाद ठडां कर के डालें, इससे सॉस में गुठलियाँ (lumps) नहीं बनतीं और टेक्सचर एकदम परफेक्ट आता है
- सास बनने के बाद इसकी सेल्फ लाइफ बाहर कमरे के तापमान (room tampregar) पर 2 घंटे ही सुरक्षित रहती है फ्रिज (freezer)में रखने पर यह सॉस 4 से 5 दिनों तक बिल्कुल ठीक रहती है।तरीका: सॉस को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इसे एक हवा-बंद डिब्बे (Air-tight Container) में बंद करके रखें।
भारत में व्हाइट सॉस पास्ता का चलन 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में तब बढ़ा, जब देश में विदेशी फूड चेन और कैफे (जैसे Pizza Hut और Domino’s) तेजी से लोकप्रिय हुए।
व्हाइट सॉस पास्ता की मुख्य खासियत:
आधार (Base): यह पास्ता एक मलाईदार सॉस से बनता है, जिसे ‘बेचेमल’ (Béchamel) कहा जाता है। इसे मक्खन (butter) और मैदे (maida) को भूनकर और उसमें दूध मिलाकर तैयार किया जाता है।
स्वाद और टेक्सचर: यह चटनी बहुत ही गाढ़ी, मलाईदार और क्रीमी होती है। इसमें लहसुन, काली मिर्च, और ओरिगेनो जैसे हर्ब्स मिलाने से इसका स्वाद निखर कर आता है।
भारतीयकरण (Desi Twist): भारतीय रसोई में इस पास्ता को ज्यादा चटपटा और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न जैसी ढेर सारी सब्जियां और चीज़ (cheese) मिलाई जाती है।
मेरे बारे में (About the Chef)”
“मैं एक प्रोफेशनल शेफ हूँ जो अपनी पाक कला और डिजिटल सामग्री के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजन और नई जानकारी साझा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।”
