Ingredients
Method
- उबालना (The Boiling Technique): एक बर्तन में पानी उबालें। इसमें कटे हुए प्याज, अदरक, लहसुन और खड़े मसाले डालें। इन्हें तब तक उबालें जब तक प्याज एकदम पारदर्शी (Transparent) मतलब कि प्याज अपना कच्चापन खोकर हल्का सा कांच जैसा (See-through) दिखने लगे। सीक्रेट:प्याज को कभी भी तेल में भूनना नहीं है, उबालने से ग्रेवी एकदम सफेद रहती है।
- पेस्ट तैयार करना: उबले हुए प्याज के मिश्रण से खड़े मसाले (तेजपत्ता, इलायची) निकाल दें। अब इस प्याज के साथ भीगे हुए काजू और मगज़ को एक साथ ब्लेंडर में डालकर बिल्कुल 'मखमली' (Velvety) पेस्ट बना लें।
- छानना (The Master Stroke): यही सबसे बड़ा सीक्रेट है—इस पेस्ट को एक महीन छलनी से छान लें। इससे ग्रेवी में रेशे नहीं रहते और वह होटल जैसी 'सिल्की' बनती है।
- पकाना (Cooking): एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें। छाना हुआ पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे, इसका रंग बदलना नहीं चाहिए (इसे लाल या भूरा नहीं होने देना है)।
- फिनिशिंग टच: अब इसमें अच्छी तरह फेंटा हुआ 1 कप दही मिलाएं।लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं।अब इसमें नमक और सफेद मिर्च पाउडर डालें। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे, तब इसमें 1/2 कप क्रीम मिलाएं।
Notes
स्टोरेज टिप: "इस ग्रेवी को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में 3-4 दिन और फ्रीजर में 15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
सीक्रेट टिप: "ग्रेवी को छानना न भूलें, यही होटल जैसी सिल्की फिनिश का असली राज है।
वेरिएशन: "अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी हो जाए, तो थोड़ा सा गरम पानी या दूध मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी एडजस्ट करें।"
