Ingredients
Equipment
Method
- ड्राई सामग्री मिलाएं: एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिला लें
- लिक्विड सामग्री तैयार करें: दूसरे कटोरे में दूध, पिघला हुआ मक्खन, वैनिला एक्सट्रेक्ट और अंडों की जर्दी (Egg Yolks / पीला भाग) को अच्छी तरह फेंट लें
- बैटर बनाएं: अब इस लिक्विड मिश्रण को मैदे वाले मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा डालते हुए मिलाएं, ताकि कोई गांठ न रहे और एक स्मूथ बैटर तैयार हो जाए
- अंडे की सफेदी फेंटें: अंडों के सफेद भाग (Egg Whites) को अलग से तब तक फेंटें जब तक उसमें हल्की झाग और कड़ाई (Soft peaks) न आ जाए। अब इसे हल्के हाथों से वॉफल के बैटर में मिला दें
- वॉफल मेकर गर्म करें: वॉफल मेकर को पहले से गर्म कर लें और उस पर थोड़ा मक्खन या तेल लगाकर अच्छी तरह ग्रीस कर लें
- सेकें: अब इसमें तय मात्रा में बैटर डालें और वॉफल मेकर को बंद कर दें। इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक (लगभग 4 से 5 मिनट) पकाएं
- सर्व करें: गरमा-गरम क्रिस्पी वॉफल्स तैयार हैं। इसे शहद, मेपल सिरप, चॉकलेट सॉस या ताजे फलों के साथ सर्व करें
Notes
टिप 1: हमेशा रूम टेम्परेचर वाले दूध और अंडों का इस्तेमाल करें ताकि बैटर अच्छी तरह से मिल सके
टिप 2: वॉफल्स को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए बैटर को वॉफल मेकर में डालने से पहले 5 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
टिप्स 3 बिना अंडे (Eggless Option): अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो 2 अंडों की जगह 1/2 कप दही या 1/2 कप मैश किया हुआ केला (Mashed Banana) इस्तेमाल कर सकते हैं।
