Ingredients
Equipment
Method
- स्टेप 1 (दाल भिगोना)गहत की दाल को अच्छी तरह धोकर 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें
- स्टेप 2 (उबालना): भीगी हुई दाल को प्रेशर कुकर में डालें, साथ में 3-4 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर 6 से 7 सीटी आने तक पकाएं
- स्टेप 3 (तड़के की तैयारी): ओखली या खरल में लहसुन को दरदरा कूट लें। कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
- स्टेप 4 (तड़का लगाना): गरम तेल में जख्या (या जीरा), हींग और कुटा हुआ लहसुन और अदरक डालें इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाएं। इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक मसाले को अच्छे से भून लें।
- स्टेप 5 (मिलाना और उबालना): उबली हुई दाल को तड़के में डालें (दाल उबालने के बचा हुआ पानी भी साथ में मिला लें)। इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं।
Notes
स्टोरेज टिप: बची हुई दाल को एयर-टाइंट कंटेनर में रखकर फ्रिज में 2-3 दिन तक सुरक्षित रख सकते हैं
प्रो टिप: दाल को हमेशा धीमी आंच पर दोबारा गर्म करें ताकि तड़के की सोंधी खुशबू और स्वाद बरकरार रहे।
