Ingredients
Equipment
Method
- सबसे पहले ब्रोकोली को छोटे टुकड़ों में काटकर 3-4 मिनट के लिए उबाल लें ताकि वह नरम हो जाए।
- भीगे हुए बादाम के छिलके उतारकर मिक्सी में पीसकर उसका स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- उबली हुई ब्रोकोली और भुने हुए लहसुन-प्याज को मिक्सी में डालकर पीस लें और प्यूरी तैयार करें।
- इस प्यूरी को वापस पैन में डालें, साथ ही बादाम का पेस्ट, पानी और दूध या क्रीम मिलाकर अच्छी तरह चलाएं।
- इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और कॉर्नफ्लोर का घोल (पानी में घुला हुआ) डालें।
- सूप को 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें, फिर गरमा-गरम सूप को सूखे बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।
Notes
टिप 1 अगर आप इसे और ज्यादा क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें उबले हुए काजू का पेस्ट भी मिला सकते हैं।
टिप 2 ब्रोकोली को बहुत ज्यादा न उबालें, वरना इसका हरा रंग और पौष्टिकता कम हो सकती है
।
