Go Back
Pahadi Aska Recipe
cs4114930@gmail.com

उत्तराखंड का पारंपरिक मीठा आस्का - झंगोरा और मक्का रेसिपी

घर पर आसानी से बनाएं उत्तराखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक और स्वादिष्ट मीठे आस्का रेसिपी।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 25 minutes
Servings: 4 People
Course: Breakfast
Cuisine: Pahadi, Uttarakhand,
Calories: 250

Ingredients
  

  • 450 ग्राम (लगभग 3 कप) झगोरा का आटा
  • 150 ग्राम (लगभग 1 कप) मक्के का आटा
  • 300-350 ग्राम (लगभग डेढ़ से 2 कप) गुड़ (बारीक कटा हुआ या चिनी
  • 600-700 Ml आवश्यकतानुसार पानी
  • 4-5 बड़े चम्मच सेंकने के लिए घर या सरसों का तेल
  • 5-7 ग्राम 1छोटा चम्मच सौंप या इलाइची पाउडर

Equipment

  • 1 Iron Tawa' (लोहे का तवा)
  • 1 बर्तन (Mixing Bowl) आटा घोलने के लिए बड़ा कटोरा या बर्तन
  • 1 चमचा या कलछी (Ladle/Spoon): घोल को तवे पर फैलाकर आस्का बनाने के लिए
  • 1 ढक्कन (Lid) आस्का को ढककर पकाने के लिए ताकि अंदर तक भाप से अच्छे से पक जाए।

Method
 

  1. घोल तैयार करें
    एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी घोल लें। अब इसमें झंगोरे का आटा, मक्के का आटा और सौंफ/इलायची पाउडर डालकर मध्यम गाढ़ा बैटर फेंट लें। इसे 10 मिनट के लिए रख दें
  2. (तवा गरम करें)
    लोहे या नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का सा घी या तेल लगाकर चिकना कर लें।
  3. (आस्का फैलाएं):
    एक बड़ा चमचा बैटर तवे के बीच में डालें और हल्के हाथों से गोल फैला लें (इसे थोड़ा मोटा रखें)
  4. (ऊपर से गुड़ डालें):
    बैटर फैलाते ही तुरंत उसके ऊपर बारीक किया हुआ गुड़ या गुड़ का बूरा समान रूप से छिड़क दें
  5. (धीमी आंच पर पकाएं):
    आंच धीमी कर दें और ढक्कन लगा दें। इसे सिर्फ एक तरफ से तब तक पकने दें जब तक नीचे की परत सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए और ऊपर से गुड़ पिघलकर रच-बस जाए
  6. (परोसें):
    गरमा-गरम आस्का को चाय या मक्खन के साथ परोसें

Notes

आस्का को हमेशा धीमी आंच और लोहे के तवे पर पकाएं, ताकि यह अंदर तक अच्छे से पक जाए और इसका पारंपरिक स्वाद बरकरार रहे।
मीठे का विकल्प: आप गुड़ की जगह गुड़ के बूरे या शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बैटर में आसानी से घुल जाता है पर पहाड़ी पारम्परिक में गुड़ ही सबसे बेस्ट हैं 
सर्व करने का तरीका: गरमा-गरम मीठे आस्का का असली मजा सुबह की चाय या ताजे दही, और मक्खन, के साथ आता है